Advertisment

Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल में 45 से ज्यादा इलाकों में बिजली की कटौती, ये रहेगा शेड्यूल

Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल में 45 से ज्यादा इलाकों में बिजली की कटौती, 2 से 8 घंटे तक रहेगी बत्ती गुल।

author-image
Preetam Manjhi
Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल में 45 से ज्यादा इलाकों में बिजली की कटौती, ये रहेगा शेड्यूल

   हाइलाइट्स

  • राजधानी में 45 से ज्यादा इलाकों में बिजली की कटौती
  • 10 अलग-अलग समय पर होगी बिजली कटौती
  • शहर के कई बड़े रहवासी इलाके  होंगे प्रभावित
Advertisment

Bhopal Power Cut Today: आज राजधानी के 45 से ज्यादा इलाकों में आज यानी, गुरुवार 21 मार्च को 2 से 8 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। बता दें कि मेंटेनेंस के चलते इन इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी। ऐसे में लोग अपने काम जल्दी और समय से निपटा लें। ताकि, बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।

आज जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनमें सुमित्रा नगर, विवेकानंद कॉलोनी, निर्मल नगर, बांसखेड़ी, एयरपोर्ट सिटी, सुरेंद्र नगर, लक्ष्मी नगर, अमृतपुरी, राधाकुंज कॉलोनी, वास्तु विहार जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1770662060981952726?s=20

   इन इलाकों में पड़ेगा असर

सुबह 6 से 8 बजे तक: वास्तु विहार, राधाकुंज कॉलोनी के साथ आसपास के इलाकों में (Bhopal Power Cut Today) बिजली की कटौती की जाएगी।

Advertisment

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक: निर्मल नगर, अमृतपुरी, सुरभि लाइफ स्पेस के साथ आसपास।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक: लक्ष्मी नगर, विवेकानंद कॉलोनी, सुरेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: सिग्नेचर पार्क, एयरपोर्ट सिटी, स्कूल सेक्टर के साथ आसपास के इलाकों में बत्ती गुल रहेगी।

Advertisment

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: बड़वई गांव, पलासी गांव,  राजनगर, पलासी एवं आसपास के क्षेत्र।

Bhopal-Power-Cut-Today

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक: अमलतास कॉलोनी, नहर वाली पट्‌टी, न्यू फ्रेंड सोसायटी के साथ आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक: टेगौर नगर के साथ आसपास इलाके।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: सांई रेसीडेंसी और आसपास के इलाके।

संबंधित खबर: Bhopal Dog Attack: हिंसक कुत्तों ने‌ फिर मासूम ‌को किया लहूलुहान,‌‌ सड़क पर खेलते समय कुत्तों ने बोला हमला

Advertisment

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: सिग्नेचर ग्रीन, समृद्धि सफायर कॉलोनी, सुमित्रा परिसर, सौम्या एवरग्रीन, अट्लांटिस कॉलोनी, बांसखेड़ी, शिव जानकी वाटिका, 610 क्वार्टर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

शाम 4 से 6.30 बजे तक: एलआईजी, बीडीए कॉलोनी, एमआईजी और एचआईजी इलाकों में (Bhopal Power Cut Today)आज बिजली की कटौती की जाएगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने कामों को समय से निपटो लें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisment
चैनल से जुड़ें