Advertisment

Surendra Nath Singh Passes Away: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Surendra Nath Singh Passes Away: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

author-image
Kushagra valuskar
Surendra Nath Singh Passes Away: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

भाजपा पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन।

Surendra Nath Singh Passes Away: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे थे और पार्टी में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

Advertisment

सुरेन्द्र नाथ सिंह ने पूर्व में भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। उनके निधन से बीजेपी समर्थकों और उनके परिवारजनों में शोक की लहर है।

सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में हृदय की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, उनके स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह चार बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा।

बीजेपी नेताओं ने जताया शोक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेंद्र नाथ सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधायक और बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisment

प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र नाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।'

2013 में बने थे विधायक

सुरेंद्र नाथ सिंह ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भोपाल मध्य सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

वह भोपाल की राजनीति में सक्रिय रहे और भोपाल नगर निगम में पार्षद के साथ-साथ 2007 से 2014 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

MP में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम का मिजाज: कई शहरों का तापमान 35 डिग्री पार, जानिए आज कैसा रहेगा वेदर

IT Raid Bhopal: पूर्व सीनियर IAS के करीबी कारोबारी सौरभ अग्रवाल के घर और दफ्तर में IT की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह Surendra nath singh passes away Surendra nath singh death Senior BJP leader Surendra Nath Singh madhya pradesh bjp news BJP senior leader death BJP leader passes away
Advertisment
चैनल से जुड़ें