Advertisment

मर्यादा के बाहर बोलने की किसी को अनुमति नहीं: SEIAA के अफसरों के विवाद पर भाजपा MLA ने कहा- मामले पर CM ने लिया संज्ञान

Madhya Pradesh Bhopal SEIAA Officers Controversy Update: भोपाल में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण (SEIAA) में दो अफसरों के बीच के विवाद पर भाजपा के विधायक भगवानदास सबनानी का बयान सामने आया है। मर्यादा के बाहर बोलने की किसी को अनुमति नहीं है।

author-image
sanjay warude
State Level Environmental Impact Assessment Authority in Bhopal

Madhya Pradesh Bhopal SEIAA Officers Controversy Update: भोपाल में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण (SEIAA) में दो अफसरों के बीच के विवाद पर भाजपा के विधायक भगवानदास सबनानी का बयान सामने आया है। विधायक भगवानदास सबनानी ने मीडियो से चर्चा में कहा कि मर्यादा के बाहर बोलने की किसी को अनुमति नहीं है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। बीच का रास्ता निकलेगा। हर एक व्यक्ति के लिए एक मर्यादा तय है।

Advertisment

भोपाल में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण (SEIAA) के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान ने पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर परियोजनाओं में अनियमित पर्यावरणीय स्वीकृतियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। चौहान ने खुद विसिलब्लोअर की भूमिका निभाते हुए पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी और SEIAA की सदस्य सचिव उमा माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की थी।

SEIAA चेयरमैन का कार्यालय सील

विभाग में गंभीर घोटाले के खुलासे के बाद सोमवार को SEIAA चेयरमैन के कार्यालय में ताला जड़ दिया गया, प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी के निर्देश पर ऑफिस को सील किया गया है। जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि मामला 400 से अधिक परियोजनाओं से जुड़ा है, जिनकी फाइलों को नियमों को ताक पर रखकर स्वीकृति दी गई थी। चेयरमैन ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार बताते हुए मामले की जानकारी मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को भी दी थी।

SEIAA का पूरा मामला क्या है?

MP के SEIAA अध्यक्ष शिवनारायण सिंह चौहान (सेवानिवृत्त IAS) ने दो आईएएस अधिकारियों पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी और SEIAA की सदस्य सचिव उमा माहेश्वरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों पर खनिज माफिया के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप लगे हैं। दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने 237 पर्यावरणीय अनुमतियों को नियम विरुद्ध तरीके से जारी किया। खनिज माफिया से मिलीभगत करके पर्यावरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। साथ ही पर्यावरणीय प्रक्रिया को पूरी तरह बिगाड़ा है। कई अनुमतियां नियमों के खिलाफ दी गई थीं।

Advertisment

क्या है SEIAA?

दरअसल, SEIAA यानि राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारित प्राधिकरण (State Level Environment Impact Assessment Authority) एक संवैधानिक संस्था है जो प्रदेश में पर्यावरणीय अनुमोदन (clearance) देती है। इस संस्था के अध्यक्ष (Chairman) का उत्तरदायित्व होता है कि सभी परियोजनाएं पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन करें।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MPPSC में उम्र में 5 साल की छूट लेकर 2 साल में सिलेक्ट कैंडिडेट्स होंगे अपात्र: EWS में अधिकतम आयु सीमा फिर 40 साल की

Advertisment

MPPSC

MPPSC EWS Candidates Age Limit Update: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सिलेक्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स को एक बड़ा झटका लगा है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

wks SEIAA Officers Controversy MLA Bhagwandas Sabnani hindi news CM Mohan Yadav BJP MLA Bhagwandas Sabnani BJP MLA Bhopal Seiaa Officers Controversy bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें