Advertisment

Bhopal Sansad Pragya Thakur : सांसद बोलीं, AIIMS और BHMRC अस्पताल को किया जाएगा एक, संसद में उठाएगी मांग

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर Bhopal Sansad Pragya Thakur  पर आज दोपहर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 74 बंगला स्थित अपने आवास पर प्रसादी वितरण कार्यक्रम रखा

author-image
Bansal News
Bhopal Sansad Pragya Thakur : सांसद बोलीं, AIIMS और BHMRC अस्पताल को किया जाएगा एक, संसद में उठाएगी मांग

भोपाल। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर Bhopal Sansad Pragya Thakur  पर आज दोपहर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 74 बंगला स्थित अपने आवास पर प्रसादी वितरण कार्यक्रम रखा। आयोजन में समस्त सनातन धर्म प्रेमी पहुंचे। कार्यक्रम के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मीडिया से बात की।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेगी
मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर( बीएचएमआरसी) दोनों को एक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेगी और इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात की।

सेवाओं की चिंता करना भी मेरा काम
सांसद ने कहा कि बीएचएमआरसी और एम्स दोनों की सेवाएं बड़ी उत्कृष्ट है। इन दोनों को मर्ज करने के लिए उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।

सांसद ने कहा कि प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं की चिंता करना भी मेरा काम है। उन्होंने कहा कि एम्स और बीएचएमआरसी दोनों संस्थानाें को एक करने से उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का लाभ सभी को मिल सकेंगा।  कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सांसद आलोक संजर ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर से आशीर्वाद लिया।

Advertisment
Pragya Thakur news today pragya thakur news in Pragya Thakur MP said demand in Parliament Bhopal Sansad Pragya Thakur NEWS Bhopal Sansad Pragya Thakur bhopal Sansad bhopal Pragya Thakur news AIMS and BMHRC hospital
Advertisment
चैनल से जुड़ें