Advertisment

जिंदा रही तो जरूर जाउंगी कोर्ट: पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीमारियों के लिए कांग्रेस के टॉर्चर को बताया जिम्मेदार!

Sadhvi Pragya Thakur News: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मालेगांव ब्लास्ट केस में मुंबई

author-image
Aman jain
Sadhvi Pragya Thakur News

Sadhvi Pragya Thakur News

Sadhvi Pragya Thakur News: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मालेगांव ब्लास्ट केस में मुंबई NIA कोर्ट से मिले वारंट (MP Politics News) के बाद कांग्रेस पर हमला बोला है।

Advertisment

उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, "कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं था, बल्कि यह मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदायी कष्ट (Sadhvi Pragya Thakur Latest News) का कारण बन गया।

ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो दवाओं से पूरे शरीर में सूजन और फिलहाल एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।"

कोर्ट ने दिया प्रज्ञा को आदेश

मुंबई की स्पेशल NIA कोर्ट 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आखिरी बहस कर रही है और कोर्ट का कहना है कि इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मौजूद रहना बेहद जरूरी है। हालांकि, वह कोर्ट नहीं पहुंच रही थीं, जिसके कारण स्पेशल जज एके लाहौती ने उनके खिलाफ (Sadhvi Pragya Thakur Latest News) 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है।

Advertisment

कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को 13 नवंबर तक पेश होने का आदेश दिया है। इस बीच प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह फिलहाल इलाज करा रही हैं और अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1854451065858781285

य‍ह भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला: इन लोगों के खाते में आएंगे हर महीने दोगुने रुपए, नवंबर से हो गई शुरुआत, इन्‍हें भी मिलेगा लाभ!

13 नवंबर को होना होगा हाजिर

एनआईए कोर्ट ने मंगलवार 6 नवंबर को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी (MP Politics News) किया है।

Advertisment

इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को मुंबई में रहकर इलाज कराने और पेशी पर हाजिर होने का निर्देश दिया था।

https://twitter.com/sadhvipragyag/status/1854224064899866635

7 के खिलाफ चल रहा केस

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है। इनमें भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, ले. कर्नल (रिटायर्ड) प्रसाद पुरोहित, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर द्विवेदी का नाम शामिल है। ये सभी आरोपी मामले में विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं, और अदालत में उनकी सुनवाई जारी है।

य‍ह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स: गाँवों से लेकर राजधानी तक के खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा, पहली बार क्रिकेट भी शामिल

Advertisment
bhopal news मध्य प्रदेश समाचार madhya pradesh news भोपाल समाचार MP Politics News sadhvi pragya thakur news Sadhvi Pragya Thakur Latest News साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समाचार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ताजा समाचार एमपी पॉलिटिक्स समाचार
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें