Advertisment

Bhopal Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, युवक की दर्दनाक मौत, दो टुकड़ों में बंट गया शरीर

Bhopal Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, युवक की दर्दनाक मौत, दो टुकड़ों में बंट गया शरीरBhopal Road Accident An Uncontrolled car collided with tree one person died body divided into Two parts

author-image
Sonu Singh
Bhopal Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, युवक की दर्दनाक मौत, दो टुकड़ों में बंट गया शरीर

Bhopal Road Accident News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। यह रोड एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार सवार एक युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।

Advertisment

बैरसिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो लोगों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। युवक के शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा अलग और ऊपर का आधा हिस्सा अलग हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुना से लौट रहे थे चाचा-भतीजे
बैरसिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विदिशा के वैशाली नगर निवासी रिश्ते में चाचा ऋषिकेश शर्मा और भतीजा विवेक शर्मा किसी काम से गुना गए थे। बुधवार रात को वो बैरसिया होते हुए वापस विदिशा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रात 10.30 से 11.30 के बीच पिपलिया हसनाबाद गांव के पास स्थित बोदलशाह पहाड़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे 31 वर्षीय विवेक शर्मा का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया, जिसकी वजह से विवेक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है।

Advertisment
road accident news road accident mp news in hindi MP Breaking News MP madhya pradesh CG Breaking News Breaking News bhopal sadak hadsa Bhopal Road Accident News Bhopal road accident bhopal news Bhopal Accident News Bhopal Accident bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Accident in bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें