Advertisment

भोपाल का रातापानी टाइगर रिजर्व घोषित: जानें कोर एरिया की सीमा में कौन से इलाके शामिल, मध्यप्रदेश में अब 9 बाघ अभयारण्य

Bhopal Ratapani Tiger Reserve: भोपाल का रातापानी टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। जानें कोर एरिया की सीमा में कौन से इलाके शामिल हैं। मध्यप्रदेश में अब 9 बाघ अभयारण्य हो गए हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Bhopal Ratapani Tiger Reserve madhya pradesh 9 update

Bhopal Ratapani Tiger Reserve: भोपाल के रातापानी अभयारण्य को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। अब मध्यप्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रविवार को NTCA की मंजूरी के बाद शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को 8वां टाइगर रिजर्व बनाया था।

Advertisment

मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से सोमवार को रातापानी अभयारण्य को राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बनाया गया है। प्रस्तावित रातापानी टाइगर रिजर्व का मुख्य क्षेत्र 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर जोन 507.653 वर्ग किलोमीटर है। टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा।

रातापानी अभयारण्य की सीमा में ये इलाके शामिल

झिरी बहेड़ा

जावरा मलखार

देलावाड़ी

सुरई ढाबा

पांझिर

कैरी चौका

दांतखो

साजौली

जैतपुर

ग्रामीणों के अधिकार में कोई बदलाव नहीं

रातापानी टाइगर रिजर्व की सीमा में 9 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं। पूरा कोर क्षेत्र रातापानी अभयारण्य सीमा के अंदर है। ग्रामीणों के वर्तमान अधिकार में कोई बदलाव नहीं होगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन के कारण नए रोजगार मिल सकेंगे।

वन्य प्राणियों का बेहतर प्रबंधन

रातापानी टाइगर रिजर्व बनने से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार से बजट मिलेगा। इससे वन्य प्राणियों का प्रबंधन और बेहतर ढंग से हो सकेगा। ग्रामीणों को ईको विकास के जरिए फायदा होगा।

Advertisment

भोपाल अब टाइगर राजधानी

[caption id="attachment_709401" align="alignnone" width="550"]bhopal ratapani tiger रातापानी में टाइगर[/caption]

टाइगर रिजर्व बनने से रातापानी और भोपाल इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी। भोपाल को अब टाइगर राजधानी के रूप में जाना जाएगा।

मध्यप्रदेश में 785 बाघ

मध्यप्रदेश के रातापानी और माधव नेशनल पार्क नए टाइगर रिजर्व घोषित किए गए हैं। इससे पहले कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, नौरादेही टाइगर रिजर्व थे। अब रातापानी और माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से ये आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है। 2022 की गणना में प्रदेश में बाघों की संख्या 785 है। 2018 में ये आंकड़ा 526 था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: खेलो एमपी यूथ गेम्स 2024 स्थगित, जानें क्या है वजह

भारत में 3 हजार 682 टाइगर

2022 की गणना के अनुसार देश में 3 हजार 682 टाइगर हैं। 2018 में ये आंकड़ा 2 हजार 967 था। देश में बाघ 6 प्रतिशत की दर से बढ़े हैं। देश में हर 4 साल में बाघों की गणना होती है।

ये खबर भी पढ़ें: ठंड में गर्म पानी से नहाने के नुकसान: अगर आप भी करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकती है परेशानी

mp tiger reserve Bhopal Ratapani Tiger Reserve Bhopal Ratapani Tiger Reserve Hindi news Bhopal Ratapani Tiger Reserve News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें