Advertisment

भोपाल रेप लव जिहाद केस: पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, छठवां आरोपी अब भी फरार, दोनों ने वीडियो बेचने का बताया था तरीका

Bhopal Student Rape Case: भोपाल के चर्चित रेप और लव जिहाद केस में पांचवें आरोपी नबील को पुलिस अशोका गार्डन थाने लेकर पहुंची। नबील पर लड़कियों को बदनाम करने करने सहित अन्य गंभीर आरोप है। आरोपी ने पोर्न साइट्स पर वीडियो बेचने का तरीका बताया था।

author-image
sanjay warude
Madhya Pradesh Bhopal College Student Rape Case (4)

हाइलाइट्स

  • भोपाल रेप लव जिहाद केस में छह आरोपियों की गैंग
  • तीन भोपाल, चौथा पन्ना, पांचवां बिहार, छठवां बंगाल का
  • पोर्न साइट्स पर बेचने की फिराक में थे वीडियो
Advertisment

Madhya Pradesh Bhopal College Student Rape Case: भोपाल के चर्चित रेप (Rape Scandal) और लव जिहाद (Love Jihad) केस में पुलिस ने पांचवें आरोपी नबील को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नबील (Nabeel) बिहार (Bihar) का रहने वाला है। केस का खुलासा होने के बाद से नबील फरार चल रहा था।

नबील ने मुख्य आरोपी फरहान खान को पोर्न साइट्स (porn sites) पर वीडियो (Video) बचने का तरीका बताया था। पुलिस नबील को अशोका गार्डन थाने लेकर पहुंची। इस मामले का छठवां आरोपी अबरार (Abrar) अभी भी फरार है। अबरार पश्चिम बंगाल (west bengal) का रहने वाला है। नबील पर लड़कियों को बदनाम करने करने सहित अन्य गंभीर आरोप है। जबकि अबरार पर एक युवती से रेप कर उनके वीडियो मुख्य आरोपी फरहान खान को भेजने सहित अन्य आरोप है।

गैंग का सरगना कैसे बना फरहान

पुलिस के मुताबिक, एमबीए पास रेप और लव जिहाद गैंग का मुख्य आरोपी फरहान खान हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था। गैंग बनाकर साथियों से भी ये काम करवाता और उनके अश्लील वीडियो मंगवाता था। फिर उन पीड़िताओं को सा​थियों की मदद से अपने पास बुलवाता और वीडिया दिखाकर रेप करता था।

Advertisment

डांस क्लास के ज​रिए हिंदू लड़कियां टारगेट

दूसरा आरोपी हिंदू लड़कियों को टारगेट करने के लिए फरहान ने पन्ना के रहने वाले साहिल खान को जोड़ा। अशोक गार्डन इलाके में अपने डांस क्लास के जरिए साहिल ने हिंदू लड़कियों को टारगेट किया। झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उनका रेप करता। रेस्टोरेंट सहित अन्य जगह उनके अश्लील वीडियो बनाता था। ये वीडियो उसके मोबाइल से मिले है।

पहले रेप, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

तीसरा आरोपी इस गैंग से अली खान भी जुड़ा। जिसने पहले एक छात्रा को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर अशोका गार्डन क्षेत्र के एक होटल में रेप किया। जिसका अश्लील वीडियो सरगना फरहान को भेजा। फिर उसी जगह फरहान को बुलाया और छात्रा को भी बुलाया। अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रा को फरहान से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया।

लड़कियां लाना, जबरन नशा कराता था साद

चौथा आरोपी फरहान का मैकेनिक दोस्त साद फरहान के लिए लड़कियों को लाने-ले जाने का काम करता था। उन्हें जबरदस्ती गंजा सहित अन्य नशा करवाता था। जिसके बदले साद को 500-500 रुपए मिलते थे। साद ये सब फरहान के कहने पर लालच में करता था। साद फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP Guna Road Accident: गुना में दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर, चार युवकों की मौत, आगे बैठे तीन गंभीर घायल

बिहार से आकर लड़कियों को बदनाम किया

पांचवां आरोपी बिहार का नबील भोपाल में पढ़ाई करने आया था। गैंग की शिकार लड़कियों को बदनाम करने का काम करता और उनके अश्लील वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने का तरीका बताता था। कुछ समय पहले उसने पढ़ाई छोड़ी और वापस बिहार लौट गया। मामले सामने आने पर वह फरार हो गया लेकिन फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता से आकर पोर्न साइट्स चलाना सीखा

छठवां आरोपी कोलकाता का अबरार ने भी एक छात्रा का रेप किया था। यह भी भोपाल में पढ़ाई के लिए आया था लेकिन फिर यह भी पढ़ाई छोड़ वापस कोलाकाता चला गया था। इसने भी नबील के साथ मिलकर गैंग को अश्लील वीडियो बेचने का तारीका सुझाया था। अबरार वीडियो बेचने का तरीका भी सीख रहा था।

Advertisment

इंदौर फैमिली कोर्ट- डॉक्टर पति जितनी शि​क्षित, आमदनी भी बराबर, करोड़ों की सं​पत्ति, भरण-पोषण जरूरी नहीं

Madhya Pradesh Indore Family Court

Madhya Pradesh Indore Family Court: मध्यप्रदेश के इंदौर की फैमिली कोर्ट (Indore Family Court) में अंतरिम भरण-पोषण (Maintenance Case) का एक आवेदन खारिज करने से महिला डॉक्टर (Doctor) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल डॉक्टर पत्नी (Wife) ने अपने समकक्ष पति के खिलाफ भरण-पोषण का आवेदन लगाया था जिसपर सुनवाई करते कोर्ट ने टिप्पणी कर कहा हैं कि आपको को भरण-पोषण की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

hindi news madhya pradesh love jihad bhopal bhopal news rape case bhopal college Bhopal Rape Scandal Bihar Student Rape Scandal Bhopal College Student
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें