Advertisment

भोपाल रेप लव जिहाद: क्लब 90 में लड़कियों की कोल्ड ड्रिंक में मिलाते थे नशीली गोलियां, फिर प्राइवेट कैबिन में करते थे रेप

Bhopal rape love jihad case club 90 seal: क्लब 90 में लड़कियों की कोल्ड ड्रिंक में मिलाते थे नशीली गोलियां, फिर प्राइवेट कैबिन में करते थे रेप

author-image
Rahul Garhwal
Bhopal rape love jihad case club 90 seal sex scandal

हाइलाइट्स

  • भोपाल रेप लव जिहाद केस
  • क्लब 90 था आरोपियों का अड्डा
  • पुलिस ने सील किया क्लब 90
Advertisment

रिपोर्ट - सनी मालवीय

Bhopal rape love jihad case club 90 seal: भोपाल में रेप और लव जिहाद केस में SIT की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। SIT की जांच में खुलासा हुआ कि भोपाल का क्लब 90 आरोपियों का अड्डा था। इसी रेस्टोरेंट से आरोपी अपना गैंग चलाते थे। पुलिस ने क्लब 90 को सील कर दिया है।

कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां, फिर रेप

क्लब 90 रेस्टोरेंट में आरोपी लड़कियों को लेकर आते थे। उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाई जाती थीं। इसके बाद प्राइवेट कैबिन में उन्हें हवस का शिकार बनाया जाता था।

VIP फार्म हाउस में सप्लाई की जाती थीं लड़कियां

भोपाल के क्लब 90 से ही डांस सिखाने वाला आरोपी फरहान खान लड़कियों को VIP फार्म हाउस में सप्लाई करता था। पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग भी की जा रही है।

Advertisment

[caption id="attachment_806731" align="alignnone" width="1051"]Bhopal rape love jihad case club 90 seal भोपाल का क्लब 90 रेस्टोरेंट सील[/caption]

लड़कियों को बातचीत के बहाने क्लब 90 में बुलाता था फरहान

फरहान खान के फोन से मिली ज्यादातर फोटो क्लब 90 रेस्टोरेंट की हैं। वो लड़कियों को चाय पीने और बातचीत करने के बहाने क्लब 90 में बुलाता था। क्लब 90 में फरहान खान का रोज आना-जाना था। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका को भी संदिग्ध माना है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि रेस्टोरेंट संचालक प्राइवेसी के नाम पर घंटों बैठने की जगह देता था।

लड़कियों के वीडियो पोर्न वेबसाइट को बेचने की फिराक में था फरहान

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि फरहान खान लड़कियों के वीडियो पोर्न वेबसाइट पर बेचने की तैयारी में थे। ये आइडिया उसे दूसरे आरोपी अबरार और नबील ने दिया था। आरोपी लड़कियों को पढ़ाई और पार्टी के नाम पर बुलाते थे। पहले ही मोबाइल रिकॉर्डिंग पर सेट कर देते थे। पार्टी के नाम पर लाउड म्यूजिक बजाते थे और गांजे से भरी सिगरेट पिलाते थे। लड़कियों को जब नशा हो जाता था, फिर उनके साथ रेप करते थे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:महंगा हुआ अमूल का दूध, कल सुबह से लागू होगी नई कीमतें, इतने रुपये में मिलेगा एक लीटर दूध

पीड़ित लड़कियों और आरोपियों की संख्या बढ़ेगी

पुलिस के मुताबिक पूरे केस में और भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही पीड़ित लड़कियों की संख्या भी बढ़ सकती है। अभी तक 5 लड़कियों ने FIR दर्ज कराई है। पुलिस गैंग रेप और फंडिंग को लेकर भी जांच कर रही है।

स्कूल टीचर से 7 साल तक रेप, जिब्राइल बोला- जैसे पहलगाम में लोगों को मारा वैसे ही तेरे परिवार को मार दूंगा

Advertisment

Indore teacher rape case:  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक 27 साल की महिला टीचर से दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए धमकाने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। साथ ही जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। यहां एक हार्डवेयर कारोबारी ने टीचर को होटल में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहा। इसके बाद उसने डरा-धमकाकर सालों तक यौन शोषण भी किया। पीड़िता प्राइवेट स्कूल में इंग्लिश टीचर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

club 90 sealed in Bhopal Bhopal sex scandal club 90 Bhopal Sex Scandal Bhopal rape love jihad case victim Bhopal rape love jihad case accused Bhopal rape love jihad case Bhopal love jihad case Bhopal gangrape case club 90
Advertisment
चैनल से जुड़ें