Advertisment

Bhopal Rape Case: दुष्कर्म और छेड़छाड़ ​के मामले आए सामने,पुलिस कर रही जांच

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर दुष्कर्म  Bhopal Rape case का मामला सामने आया है। बताया जा रहा ​है कि आरोपी ने पहले मंदिर में ले जाकर बकायदा शादी तक की उसके बाद लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

author-image
Bansal News
Bhopal Rape Case: दुष्कर्म और छेड़छाड़ ​के मामले आए सामने,पुलिस कर रही जांच

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर दुष्कर्म  Bhopal Rape case का मामला सामने आया है। बताया जा रहा ​है कि आरोपी ने पहले मंदिर में ले जाकर बकायदा शादी तक की उसके बाद लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में लड़की को पता चला कि जिस लड़के से उसकी शादी हुई है वो तो पहले से ही शादीशुदा है।​ अपने प्रेमी पति की पहली शादी के बारे में पता चलते ही लड़की ने थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की ​तलाश शुरू कर दी है।

Advertisment

पीड़िता ने बताया कि उसकी एक सहेली के माध्यम से उसके चचेरे भाई से पहचान हुई थी। उसके बाद उनकी फोन पर बातचीत होने लगी। बाद में वह एक दूसरे से मिलने लगे। गत 28 दिसंबर को आरोपी ने उसे मिलने बुलाया था। वहां से वह उसे एक मंदिर ले गया। जहां पर पुजारी के सामने उसने उससे शादी की।

जबरन शारीरिक संबंध बनाए

शादी के बाद वह उसे एक सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक मकान में ले गया। उसने बताया था कि यह उसकी बहन का मकान है। यहां पर उसने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने कहा कि अभी अपने घर जाओ। जल्द ही वह मम्मी-पापा को मना लेगे।

एफआईआर दर्ज कराई

उसके बाद वे साथ में रहने लगेंगे। दोनों अपने अपने घर चले गए। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी आकाश पहले से शादीशुदा है। जब उसने आकाश से बात करने का प्रयास किया तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। इस कारण सोमवार देर रात थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

Advertisment

किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया

वही छोला थाने में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़की की मामी के भाई ने वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी ने बताया कि वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित अपने नाना के घर आई हुई है। 29 जनवरी को नानी के यहां थी। यहां नानी और मामी में झगड़ा चल रहा था। इसके कारण वह पड़ोस में रहने वाले अपने मामा के घर चली गई। कुछ देर बाद वह नाना के घर कपड़े लेने गई।

रात के करीब दस बज रहे थे, इसी दौरान मामी के भाई ने उसका हाथ पकड़कर कमरे में खींच लिया। छेड़छाड़ के दौरान मामी भी वहां पहुंच गई। विरोध करने पर मामी ने मारपीट की और धमकाते हुए कहा यहां अब दोबारा नहीं आना। अगर दोबारा आई तो तुम्हारे साथ मेरा भाई और छेड़छाड़ करेगा। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर उसकी मामी और मामी के भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

जहांगीराबाद में छेड़छाड़ का मामला आया
उधर जहांगीराबाद में एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisment
mp news in hindi MP Breaking News latest mp news in hindi CG Breaking News Breaking News BHOPAL RAPE NEWS Bhopal Rape Hindi News Bhopal Rape Case bhopal rape bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें