Advertisment

Bhopal Rape Case : नाबालिग गर्भवती हुई तो पता चला की 4 माह पहले आरोपी ने किया था ज्यादती, इस तरह हुआ खुलासा

भोपाल। एक बार फिर राजधानी  में Bhopal Rape Case नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने है। बताया जा रहा है कि 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

author-image
Bansal News
Bhopal Rape Case : नाबालिग गर्भवती हुई तो पता चला की 4 माह पहले आरोपी ने किया था ज्यादती, इस तरह हुआ खुलासा

भोपाल। एक बार फिर राजधानी  में Bhopal Rape Case नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने है। बताया जा रहा है कि 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे धमकी भी दिया था। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग के साथ पहले भी मारपीट कर चुका है।

Advertisment

घटना अक्टूबर 2020 की है

उधर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना अक्टूबर 2020 की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची पेट दर्द होने की शिकायत पर अपनी मां को बताई। मां ने जब बच्ची को अस्पताल ले गई तो वहां उसके गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत 9 से अधिक धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

काउंसलिंग के लिए भेजा गया

पुलिस ने बताया कि मां गुरुवार को नाबालिग को पेट दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद मां और बेटी को काउंसलिंग के लिए भेजा गया। यहां लड़की ने बताया कि 30 साल का युवक उनके परिचित हैं। वह 24 अक्टूबर दोपहर घर आया था। उस दौरान वह घर पर अकेली थी। मुकेश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद नवंबर में भी एक दिन वह घर आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर धमकाया और मारपीट करते हुए गाली गलौज की। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

rape case news rape case mp news in hindi MP Breaking News latest mp news in hindi CG Breaking News Breaking News Bhopal Rape Case news Bhopal Rape Case bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें