Advertisment

Bhopal Ramganj Mandi Rail Pariyojana: भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन स्पीड ट्रायल रन, 120 किमी घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Bhopal Ramganj Mandi Rail Pariyojana: भोपाल-रामगंज मंडी रेल परियोजना के तहत भोपाल मंडल में स्पीड ट्रायल रन हुआ। झरखेड़ा से श्यामपुर खंड तक 120 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार ट्रेन चली।

author-image
sanjay warude
Jharkheda-Shyampur railway line Successful speed trial run

Jharkheda-Shyampur railway line Successful speed trial run

Bhopal Ramganj Mandi Rail Pariyojana: भोपाल-रामगंज मंडी रेल परियोजना के तहत भोपाल मंडल में स्पीड ट्रायल रन हुआ। झरखेड़ा से श्यामपुर खंड तक 120 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार ट्रेन चली।

Advertisment

भोपाल-रामगंज मंडी रेल परियोजना का 111 किलोमीटर का हिस्सा (भोपाल से ब्यावरा तक) भोपाल मंडल के अंतर्गत आता है, भोपाल मंडल में 12 नए स्टेशनों और 111 किमी रेल लाइन के निर्माण के लिए ₹1,255 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। जबकि शेष भाग कोटा मंडल में आता है। वर्तमान में, संत हिरदाराम नगर से निशातपुरा डी केबिन तक रेल सेवाएं जारी हैं।

Bhopal-Ramganj Mandi Railway Line

रेल परियोजना का पूरा स्वरूप

- कुल 276 किलो मीटर लंबी लाइन
- कुल 26 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।
- कुल ₹3,035 करोड़ योजना की लागत।
- दिसंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य।

यहां सफल स्पीड ट्रायल रन

संत हिरदाराम नगर-रामगंज मंडल रेलवे लाइन पर पांच महीने पहले सफल ट्रायल हो चुका।
पांच माह पहले संत हिरदाराम नगर-जरखेड़ा स्टेशन रेल लाइन का ट्रायल लिया गया।
संत हिरदाराम नगर-जरखेड़ा रेलखंड की कुल दूरी 21 किलो मीटर है।
अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल पूरा कर लिया गया।
कोटा मंडल के खिलचीपुर तक ट्रैक का ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है।
नयागांव से खिलचीपुर तक 22 किलोमीटर लंबे ट्रैक ट्रायल रून पूरा हुआ।

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें: MP High Court: छतरपुर की केमिस्ट्री Professor को उम्रकैद, पति की हत्या के केस में HC का फैसला, महिला ने खुद की थी पैरवी

कहां-कितना हुआ काम

- संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा डी केबिन खंड का काम पूरा हो चुका है।
- विभिन्न हिस्सों में काम अलग-अलग चरणों में प्रगति पर है।
- जरखेड़ा-संत हिरदाराम नगर में 90% काम पूरा हो गया है।
- शामपुर-जरखेड़ा में 70% काम पूरा हुआ है।
- ब्यावरा-सोनकच्छ में 45% काम पूरा हो चुका है।
- कुरावर-शामपुर में 30% काम पूरा हो चुका है।
- नरसिंहगढ़-कुरावर में 10% काम पूरा हुआ है।
- सोनकच्छ-नरसिंहगढ़ में 15% काम पूरा हो गया है।

अब आगे क्यां होगा

- इस परियोजना में जिन रेल लाइन का सफल स्पीड़ ट्रायल रन पूरा हो चुका हैं, उन रूटों का इलेक्ट्रिक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद नियमित ट्रेन सेवाएं शुरू होने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
- खिलचीपुर से राजगढ़ और ब्यावरा के बीच ट्रैक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इस मार्ग को भोपाल से सीधा जोड़ा जाएगा।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत सभी आरोपी बरी

Malegaon Blast Pragya Singh Thakur NIA Court Verdict: साल 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में धमाके के मामले में 17 साल बाद अदालत का फैसला आ गया है। 31 जुलाई गुरुवार को मुंबई की NIA कोर्ट ने केस की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित समेत सातों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
hindi news MP news indian railway bhopalnews Bhopal Ramganj Mandi Rail Pariyojana Rail Pariyojana speed trial route Rail Pariyojana full detail
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें