Advertisment

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही: डेढ़ मिनट तक चलती ट्रेन के नीचे लेटा रहा युवक, प्लेटफॉर्म नंबर 2 की घटना

Madhya Pradesh News; Bhopal railway station; पाल रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक युवक नशे की हालत में पटरी पर गिर गया और वहीं लेट गया

author-image
Kushagra valuskar
भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही: डेढ़ मिनट तक चलती ट्रेन के नीचे लेटा रहा युवक, प्लेटफॉर्म नंबर 2 की घटना

Bhopal Railway Station: रविवार शाम भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक युवक नशे की हालत में पटरी पर गिर गया और वहीं लेट गया। इसी दौरान एक मालगाड़ी मेन लाइन से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की पहचान विनोद के रूप में हुई, जो नशे में इतना मदहोश था कि उसे अपनी जान का भी होश नहीं रहा।

Advertisment

आरपीएफ का बयान और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बारे में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है। हालांकि, स्टेशन के अन्य अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी है। घटना शाम 7:53 बजे की बताई जा रही है, जो प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास हुई।

इस घटना के वीडियो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बनाए हैं। यह घटना भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1888797145718837395

महीने भर में दूसरी घटना

यह पहली बार नहीं है जब भोपाल रेलवे स्टेशन पर ऐसी घटना हुई है। इससे पहले 9 जनवरी को एक युवक को प्लेटफॉर्म 1 से 2 की तरफ जाते हुए देखा गया था। 41 सेकंड के वीडियो में युवक प्लेटफॉर्म 1 से नीचे उतरकर धीमी गति से चल रही मालगाड़ी के नीचे चला गया और करीब 10 सेकंड तक ट्रेन के नीचे रहा। इसके बाद वह दूसरी तरफ निकल गया।

Advertisment

ट्रेन के नीचे छिपकर सफर करने की घटना

इसी तरह की एक और घटना जबलपुर में सामने आई थी। एक युवक ने ट्रेन के पहिए के बीच छिपकर इटारसी से जबलपुर तक 250 किमी की दूरी तय की। दानापुर एक्सप्रेस के आउटर पर पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों ने एस-4 कोच के नीचे छिपे युवक को देखा। पूछताछ में युवक ने बताया कि टिकट के पैसे नहीं होने के कारण उसने ऐसा किया।

यह भी पढ़ें-

भोपाल में दो-तीन दिन ठंड से थोड़ी राहत, फिर एक और दौर आएगा, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

शहडोल में हिप्नोटाइज करके महिला से लूट: बातों फंसाकर मांगता गया, महिला ने खुद दे दिए आभूषण और पैसे

Advertisment
भोपाल रेलवे स्टेशन भोपाल न्यूज़ चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक MP news man lying under train Bhopal railway Station bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें