Advertisment

Bhopal Power Cut: भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती, ईदगाह हिल्स, बसंतकुंज, भारत नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

भोपाल के 35 से अधिक इलाकों में शनिवार, 15 नवंबर 2025 को बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में ईदगाह हिल्स, दानिशकुंज, बसंतकुंज, भारत नगर समेत कई प्रमुख कॉलोनियां शामिल हैं।

author-image
Vikram Jain
Bhopal Power Cut: भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती, ईदगाह हिल्स, बसंतकुंज, भारत नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

हाइलाइट्स

  • भोपाल के 35 से अधिक इलाकों में 2–5 घंटे बिजली कटौती।
  • बिजली कंपनी के मेंटेनेंस वर्क के कारण सप्लाई रहेगी बाधित।
  • ईदगाह हिल्स, दानिशकुंज और भारत नगर में रहेगा पावर कट।
Advertisment

Bhopal Power Cut 15 November 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार, 15 नवंबर 2025 को बड़े पैमाने पर बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के चलते शहर के कई इलाकों में सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर पावर सप्लाई बंद रहेगी। कई प्रमुख और घनी आबादी वाले क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं। ईदगाह हिल्स, बसंतकुंज, भारत नगर समेत अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे। दानिशकुंज और प्रभुनगर में भी सप्लाई नहीं होगी।

कई क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे की बिजली कटौती

राजधानी भोपाल में शनिवार को बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी, जिसके चलते शहर के 35 से अधिक इलाकों में पावर कट रहेगा। कई क्षेत्रों में 2 घंटे जबकि कुछ में 5 घंटे तक बिजली नहीं होगी। इससे घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा। बिजली कंपनी ने कहा है कि कटौती निर्धारित समय पर ही होगी और आम नागरिकों को बिजली से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पहले से निपटा लेने चाहिए। ताकि उन्हें परेशान ना होना पड़े।

इन प्रमुख इलाकों में पड़ी बिजली कटौती का असर

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

  • बसंतकुंज कॉलोनी
  • लक्ष्मण नगर
  • भारत नगर एवं आसपास

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

  • घरोंदा
  • बीडीए कॉलोनी
  • सलैया और आसपास के क्षेत्र

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

  • लक्ष्मण परिसर
  • ओल्ड डेयरी फार्म
  • शारदा नगर
  • एफ वार्ड
  • वन ट्री हिल्स और आसपास

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

  • रिदम पार्क कॉलोनी
  • दीपड़ी तिराहा
  • वेस्टर्न कोर्टयार्ड
  • दानिशकुंज–1 एवं 2
  • दस दुकान क्षेत्र
  • फाइन कैंपस
  • हरे कृष्ण होम्स
Advertisment

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

  • ओल्ड PHQ
  • रुस्तम परिसर और आसपास

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक

  • संजय नगर
  • मौलाना आजाद कॉलोनी
  • ईदगाह हिल्स
  • प्रिंस कॉलोनी
  • प्रभु नगर
  • नियामतपुरा

दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक

  • विकासकुंज
  • बसंत कुंज
  • इंडस एम्पायर
  • पार्श्व गैलेक्स और आसपास

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Power Shutdown Bhopal power outage schedule mp power cut mp electricity news Electricity maintenance Bhopal Eidgah Hills Outage Danish Kunj Power Cut Bhopal Power Cut 15 November 2025 Bhopal Power Cut Bhopal news 2025 bhopal news bhopal electricity supply Basant Kunj Electricity
Advertisment
चैनल से जुड़ें