/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Power-Cut-in-Bhopal-2.png)
हाइलाइट्स
आज भोपाल के 40 इलाकों में बिजली की कटौती।
मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई रहेगी बंद।
3 से 6 घंटे तक की जाएगी बिजली कटौती।
Power Cut in Bhopal: भोपाल में आज यानी कि बुधवार 6 मार्च को 40 से ज्यादा इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। बता दें, कि यहां बिजली कंपनी लाइन मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसलिए इन इलाकों में सप्लाई बंद रखी जाएगी। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम समय से निपटा लें। ताकि बाद में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
आज जिन इलाकों में बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा, उनमें दानिशकुंज, अयोध्या नगर, ईदगाह हिल्स, बसंतकुंज, बीमाकुंज, सर्व-धर्म समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल रहेंगे।
ये इलाके होंगे प्रभावित
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाबा नगर, आकृति इको सिटी कॉलोनी से रापड़िया चौराहा के बीच, बसंतकुंज, रॉयल रेसीडेंसी, बायपास के साथ आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दानिश कुंज DK 2,3,4 और 5, सिद्धी समृद्धि कॉलोनी, विराशा हाइट, जेके टाउन, एवाय टॉवर, ए-1 प्लाजा, सिद्धांता हॉस्पिटल, जैन मंदिर, बंजारी C सेक्टर, शारदा रिट्रीट, सर्वधर्म सी सेक्टर, बीमाकुंज, क्वालिटी होम्स, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, बंजारी A सेक्टर और आसपास के क्षेत्रों में असर देखने को मिलेगा।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संजय नगर, प्रिंस कॉलोनी, ईदगाह हिल्स से साथ-साथ आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
दोपहर 12 से 3 बजे तक अयोध्या नगर, जी-एल सेक्टर और आसपास के क्षेत्रों में बत्ती गुल रहेगी।
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आदमपुर छावनी, डबरा के साथ आसपास के इलाकों में (Power Cut in Bhopal) बिजली की कटौती की जाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us