Advertisment

Bhopal Pollution: दिवाली पर राजधानी में बढ़ा प्रदूषण, इंदौर में भी वायु गुणवत्ता खराब

Bhopal Pollution: दिवाली पर राजधानी में बढ़ा प्रदूषण, इंदौर में भी वायु गुणवत्ता खराबBhopal Pollution: Pollution increased in the capital on Diwali, poor air quality in Indore too

author-image
Bansal News
Bhopal Pollution: दिवाली पर राजधानी में बढ़ा प्रदूषण, इंदौर में भी वायु गुणवत्ता खराब

भोपाल।मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि दिवाली के दिन पटाखे जलाने की वजह से राज्य की राजधानी भोपाल में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बेहद खराब' और इंदौर में 'खराब' की श्रेणी में दर्ज किया गया। एमपीपीसीबी के एक वैज्ञानिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से शुक्रवार को सुबह छह बजे तक वायु गुणवत्ता मापी गई। मध्य प्रदेश के अन्य दो प्रमुख शहरों ग्वालियर और जबलपुर में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। एमपीपीसीबी की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में पीएम-10 या धूल कणों का स्तर सामान्य 118.8 के मुकाबले 350.2 रहा।

Advertisment

वहीं, इंदौर के आवासीय क्षेत्रों में सामान्य 102.20 के मुकाबले यह 236.40 रहा। ग्वालियर के रिहायशी इलाकों में जहां पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी गई थी, वहां पीएम-10 का स्तर सामान्य 159.9 के मुकाबले 113.7 दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में सामान्य 85 के मुकाबले यह स्तर 165 रहा।शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

water pollution pollution level in delhi pollution in delhi after diwali pollution in delhi pollution in bhopal pollution after diwali Pollution new delhi air pollution national pollution day national pollution control day diwali pollution diwali delhi pollution solution delhi pollution news delhi pollution delhi ncr pollution delhi air pollution levels delhi air pollution latest news delhi air pollution after diwali Delhi AIR Pollution bhopal pollution latest news bhopal pollusion news bhopal gas tragedy facts bhopal gas tragedy effects bhopal gas tragedy causes bhopal gas tragedy case study Bhopal Gas tragedy bhopal gas kand bhopal gas disaster 1984 bhopal gas disaster bhopal gas bhopal disaster (disaster) bhopal disaster bhopal Air Pollution in Delhi air pollution in bhopal air pollution delhi air pollution after diwali Air Pollution
Advertisment
चैनल से जुड़ें