Advertisment

Bhopal में अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड की प्लानिंग, गर्लफ्रेंड का सपोर्ट, दोनों की स्टोरी में लुट गया फोटोग्राफर

Bhopal Photographer Loot Case: एक लड़की ने अपने प्रेमी के कहने पर फोटोग्राफर को शूटिंग के बहाने बुलाया। फिर बॉयफ्रेंड ने अपने फ्रेंड्स के साथ मिलकर फोटोग्राफ को लूट लिया।

author-image
Kushagra valuskar
Bhopal में अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड की प्लानिंग, गर्लफ्रेंड का सपोर्ट, दोनों की स्टोरी में लुट गया फोटोग्राफर

Bhopal Photographer Loot Case: प्यार में इंसान हर पार कर देता है। भोपाल के बैरसिया में अजीबोगरीब लूट की वारदात सामने आई है। एक लड़की ने अपने प्रेमी के कहने पर फोटोग्राफर को शूटिंग के बहाने बुलाया। फिर बॉयफ्रेंड ने अपने फ्रेंड्स के साथ मिलकर फोटोग्राफ को लूट लिया।

Advertisment

लड़के को फोटोग्राफर बनना है, लेकिन कैमरा खरीदने के पैसे नहीं थे। इसलिए उसने ये योजना बनाई। पुलिस ने बॉयफ्रेंड, उसकी गर्लफ्रेंड और चार साथियों को अरेस्ट कर लिया है। उनके पास से लुटा हुआ सामान बरामद हुआ है।

बर्थ-डे पर फोटोशूट के बहाने बुलाया

घटना 12 जनवरी को हुई थी। युवती ने फोटोग्राफर अजय कुशवाह को बैरसिया में जन्मदिन की पार्टी में फोटोशूट के बहाने बुलाया था। शाम को अजय बैरसिया पहुंचा और लड़की को कॉल किया।

लड़की ने उसे नरसिंहगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया। वहां से अजय को एक लड़का उसे देवलखेड़ा ले गया। वहां पहले से कुछ लड़के मौजूद थे। उन्होंने अजय कुशवाह से बाइक, कैमरा, मोबाइल और बाकी सामान छीन लिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- इंदौर में अतिक्रमण हटाने से नाराज विधायक महेंद्र हार्डिया ने SDM को लगाई फटकार, जानें क्या कहा

छह लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कबूलनामे के आधार पर अजय कुशवाह को फोन करने वाली 19 वर्षीय लड़की को भी अरेस्ट कर लिया है।

6 लाख रुपये का सामान बरामद

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विदिशा जिले के अनिकेत बैरागी (21), उसकी गर्लफ्रेंड जानकी सेन (19), बैरसिया के खालिद खान (35), राजेश जाटव (26), अनिल कुशवाह (19) और बंटी धाकड़ (25) के रूप में की गई। विदिशा जिला एसपी सिन्हा ने कहा कि बरामद कैमरे और उपकरण की कीमत छह लाख रुपये है।

Advertisment

पूछताछ में टूट गया प्रेमी

मुख्य आरोपी अनिकेत बैरागी ने पुलिस को बताया कि उसने फोटोग्राफी की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन उसे अपना करियर शुरू करने के लिए कैमरा और डिवाइस की जरूरत थी। उपकरण का इंतजाम न कर पाने के बाद अनिकेत ने लूट की योजना बनाई। उसने गर्लफ्रेंड जानकी से मदद ली और अन्य आरोपियों को पैसे देने का वादा करके हेल्प करने के लिए राजी कर लिया।

यह भी पढ़ें-

पति की मौत के बाद तहसीलदार 'शत्रुघ्न' के संपर्क में आई युवती: शादी का झांसा देकर करते रहे शारीरिक शोषण, केस दर्ज

photographer loot case MP news bhopal photographer loot bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें