Advertisment

Bhopal Petrol Diesel Price : MP वालों के लिए 8 K.M. पर यहां आते ही लगभग 10 रुपये सस्ता हो जाता है पेट्रोल

भोपाल। पट्रोल-डीजल के Bhopal Petrol Diesel Price दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। प्रीमियम पेट्रोल मूल्‍यवृद्ध‍ि के मामले में पहले ही 101 रू पार पहुंच चुका है और अब सादा पेट्रोल भी तेजी से इसी दिशा में बढ रहा है।

author-image
Bansal News
Bhopal Petrol Diesel Price : MP वालों के लिए 8 K.M. पर यहां आते ही लगभग 10 रुपये सस्ता हो जाता है पेट्रोल

भोपाल। पट्रोल-डीजल के Bhopal Petrol Diesel Price दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। प्रीमियम पेट्रोल मूल्‍यवृद्ध‍ि के मामले में पहले ही 101 रू पार पहुंच चुका है और अब सादा पेट्रोल भी तेजी से इसी दिशा में बढ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 98.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Advertisment

20 से 25 रु की बढोत्तरी हो गई
बाग सेवानिया निवासी रीता सिंह का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होने से लगातार घरेलू सामान की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। जिस कारण तेल और दाल समेत कई सामानों के दामों में 20 से 25 रु की बढोत्तरी हो गई है। सरकार को जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों में कम करने की ओर कदम उठाना चाहिए।

10 रुपये तक सस्ता मिल रहा है
मध्य प्रदेश के लोगों के लिए यूपी के झांसी जिले के पेट्रोल पंप मुफीद साबित हो रहे हैं। एमपी वालों को 8 से 10 किमी पर पेट्रोल 10 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। दोनों प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा अंतर होने के चलते उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के लोग झांसी के पेट्रोल पंपों की दौड़ लगा रहे हैं। आलम यह है कि इसके चलते झांसी के पंपों पर पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ गई है।

सीमा के पास पेट्रोल पंप
झांसी में कुल 125 पेट्रोल पंप हैं। इसमें मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्र से करीब 20 पेट्रोल पंप लगे हुए हैं। दामों में अंतर आने के बाद पेट्रोल पंप पर खपत बढ़ गई है। हालांकि पंप संचालक ज्यादा वृद्धि से इनकार कर रहे हैं। रक्सा स्थित पेट्रोल पंप के स्वामी अरुण कुमार कहते हैं कि अधिकांशत: दोनों प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में अंतर रहता है। अब ज्यादा अंतर हो गया है। सामान्यत: मध्यप्रदेश की सीमा के लोग उत्तर प्रदेश के पंपों की ओर ही आते हैं। मौजूदा समय में भी स्थिति सामान्य है।

Advertisment

दूसरे राज्यों से ला रहे थे पेट्रोल डीजल, पकड़ाए
मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होने के बाद से कुछ दिन पहले दूसरे राज्यों से पेट्रोल डीजल ला रहे कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि ये लोग पेट्रोल और डीजल की ब्लैकमेलिंग कर रहे थे।

petrol diesel price in bhopal petrol diesel price mp petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News Breaking News Bhopal petrol-Diesel Price Bhopal Petrol Diesel TODAY Bhopal Petrol Diesel NEWS Bhopal Petrol Diesel bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें