Advertisment

Bhopal: भोपाल में पराली जलाने पर 3 महीने का बैन, आदेश का उल्लंघन करने वाले किसानों पर होगी FIR, देखें आदेश

Bhopal Parali Jalana Ban: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पराली जलाने वाले किसानों पर एक्शन लिया जाएगा। पराली जलाने पर ADM ने 3 महीने का बैन लगाया है। नियम का उल्लंघन करने वाले किसानों पर FIR होगी।

author-image
Rahul Garhwal
Bhopal: भोपाल में पराली जलाने पर 3 महीने का बैन, आदेश का उल्लंघन करने वाले किसानों पर होगी FIR, देखें आदेश

हाइलाइट्स

  • भोपाल में पराली जलाने पर 3 महीने तक रोक
  • पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए फैसला
  • ADM सिद्धार्थ जैन ने जारी किया आदेश
Advertisment

Bhopal: MP की राजधानी भोपाल में अगले 3 महीने तक पराली जलाने पर बैन लगा दिया गया है। ADM सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को ये आदेश जारी किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसानों पर थाने में FIR दर्ज की जाएगी। 5 मई 2025 तक ये आदेश लागू रहेगा।

[caption id="attachment_771107" align="alignnone" width="974"]Bhopal Parali Jalana Ban order पराली जलाने पर प्रतिबंध का आदेश[/caption]

Bhopal Parali Jalana Ban

पराली जलाने पर होगी कार्रवाई

पराली जलाने पर बैन का आदेश अगली 5 मई 2025 तक लागू रहेगा। ADM सिद्धार्थ जैन ने सभी SDM को पराली जलाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

फिर से लगी रोक

आपको बता दें कि 3 महीने पहले भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश का पालन करते हुए पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया था। अब तक पूरे जिले में ये रोक लागू है। इसके बाद अब फिर से बैन का आदेश जारी किया गया है।

भोपाल में बड़े पैमाने पर जलाई जाती है पराली

[caption id="attachment_771238" align="alignnone" width="666"]parali पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान[/caption]

भोपाल जिले में बड़े पैमाने पर किसान पराली (नरवाई) जलाते हैं। इससे खेतों की उर्वरक शक्ति खत्म होती है। वहीं आग कई बार रहवासी इलाकों में भी पहुंच जाती है। इससे आगजनी का खतरा रहता है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: MP में निजी गाड़ियों में हूटर पर पाबंदी: सभी जिलों में कार्रवाई के निर्देश, लाल-पीली-नीली लाइट, VIP स्टीकर पर होगा एक्शन

आदेश में ये भी लिखा

आदेश में लिखा है कि खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जन संपत्ति एवं प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु नष्ट हो जाते हैं। जिससे नुकसान होता है। खेत की मिट्‌टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करना है। आग लगाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले में कई किसान रोटरवेटर और अन्य साधनों से डंठल खेत से हटा रहे हैं। ये सुविधा जिले में उपलब्ध है।

MP में दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी: 5 रुपए प्रति लीटर बोनस देगी सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

Advertisment

Bonus On Milk MP: मध्यप्रदेश में दूध का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। मध्यप्रदेश सरकार दूध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर बोनस देने की तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश जनजातीय लोकोत्सव में सीएम मोहन यादव ने ये बड़ी घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

wheat stubble stubble parali jalane par fir mp FIR on burning stubble burning stubble is harmful Bhopal Parali Jalana Ban Ban on burning stubble in Bhopal ADM Bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें