Advertisment

Bhopal Pandit Pradeep Mishra: भोपाल में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कल से, केवल इन लोगों के बांटे जाएंगे रुद्राक्ष

Bhopal Pandit Pradeep Mishra Katha: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में 10 जून से सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की का आयोजन होने जा रहा है।

author-image
Preeti Dwivedi
Pandit Pradeep Mishra: दतिया में इस दिन से शुरू होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, गृहमंत्री ने दिखाई हरी ​झंडी

भोपाल।Bhopal Pandit Pradeep Mishra Katha: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में 10 जून से सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। ​​​​​​कथा करोंद क्षेत्र में 10 जून से शुरू होगी। जिसके चलते करीब 55 एकड़ में 3 वाटर प्रूफ डॉम बनाए गए हैं। आपको बता दे इस कथा का आयोजन चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश विश्वास सारंग (Kailash vishwash Sarang) द्वारा ​कराया जा रहा है। इसके लिए 9 जून को कलश यात्रा निकलेगी।

Advertisment

कथा से पहले आज निकलेगी शोभायात्रा  

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा (Bhopal Pandit Pradeep Mishra) 9 जून को भोपाल आएंगे। इस मौके पर अन्ना नगर से कैलाश नगर, रचनानगर, ओल्ड सुभाष नगर, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोक विहार, महामाई बाग, स्टेशन, चांदबड़, सेमरा मंडी, सुभाष कॉलोनी, सम्राट कॉलोनी होते हुए विवेकानंद पार्क अशोका गार्डन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लगे 200 से अधिक सामाजिक संगठन शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

Budh Gochar 2023: लो बन गया बुधादित्य राजयोग, 16 दिन तक इन राशियों की मौज
150 वर्ग मीटर लंबा मंच

रुद्राक्ष (Rudraksha) के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद होती है। यही कारण है इस बार भी उनकी कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे। आपको बता दें कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जिसमें पंडित मिश्रा शिव पुराण सुनाएंगे।

Advertisment

14 जून तक चलेगी कथा

10 जून से शुरू होने वाली इस कथा का आयोजन 14 जून तक होगा। इसके लिए 55 एकड़ में 3 वाटर प्रूफ डॉम बनाए गए हैं। यहां 150 वर्ग फीट लंबा ऐसा मंच बनाया गया है जाकि 10 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया था। डोम के अंदर करीब 100 से ज्यादा बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई हैं ताकि कथा को बड़ी ही आसानी से सुना और देखा जा सके। गर्मी के चलते पीने पं​डाल के चारों ओर नल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 200 एकड़ में 50 से 60 हजार वाहनों के रखने की व्यवस्था की गई है।

भक्तों का आना शुरू

यहां पर कथा में शामिल होने के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया है। गर्मी से बचाने के लिए 300 से ज्यादा कूलर, वाटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। तीन बड़े डोम में के आस पास भी छोटे छोटे टेंट लगाए गए हैं। कथा में पहुचने के लिए 10 गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। हर गेट पर वालिंटियर रहेंगे जो श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक पहुचनें में मदद करेंगे। तो वहीं भक्तों के लिए 50 हजार से ज्यादा स्थाई लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। तो वहीं दैनिक दिनचर्या के लिए 700 से ज्यादा स्थाई टॉयलेट बनाए गए है।

Vastu Tips: घर में जल की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, क्या कहता है वास्तु का नियम?

Advertisment

1 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा

आपको बात दें यहां पर भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 1 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। तो वहीं 200 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। मंत्री कैलाश विश्वास सारंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के करीब 3 हजार से सदस्य रहेंगे व्यवस्था में रहेंगे।

कहां कैसी एंट्री Bhopal Pandit Pradeep Mishra Katha Entry 

इंदौर- भोपाल तरफ से आने वालों के लिए गेट नम्बर 1 और 2 से एंट्री रहेगी।
रायसेन, होशंगाबाद रोड से आने वालों के लिए 3, 4, 5, 6 नम्बर गेट से एंट्री मिलेगी।
तो वहीं करोद रोड़ ,पीपुल्स माल की तरफ से कथा स्थल पहुचने के लिए 6 गेट बनाए गए है। कथा स्थल पर 3 एम्बुलेंस भी मौजूद रहेगी।

यहां होगी हेल्प डेस्क  - Pandit Pradeep Mishra Katha Help Desk 

कथा में शामिल होने के लिए भक्तों के लिए किसी भी प्रकार की समस्या होती है। या वे किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए गेट नंबर 6 हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां वॉलेंटियर्स तैनात होंगे। जो श्रद्धालुओं को पंडाल तक पहुंचने में मदद करेंगे। कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

Advertisment

केवल इन्हें मिलेंगे रुद्राक्ष pradeep mishra ki katha me kise milega rudraksha 

जानकारी के अनुसार करोंद क्षेत्र में होने वाली इस कथा (Bhopal Pandit Pradeep Mishra Katha) में केवल नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोगों को ही रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। इसके लिए लोगों ने पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर सीहोर जैसी​ स्थिति न बने इसके लिए इस बार घर-घर जाकर भक्तों को रुद्राक्ष बांटे जाएंगे।

MP Monsoon 2023: केरल में मानसून की एंट्री, MP में इस दिन होगी दस्तक, आज इन जिलों में बारिश का एलर्ट

ये रूट रहेंगे डायवर्ट

  • रायसेन से भोपाल होते हुए इन्दौर की ओर जाने वाले पटेलनगर- रत्नागिरी ISBT से औबेदुल्लागंज होते हुए जा सकेंगे।
  • भारी वाहनों का पीपुल्स मॉल की तरफ जाना वर्जित रहेगा।
  • गांधीनगर की ओर से अयोध्या बाइपास जाने वाले वाहन अब्बास नगर से लाम्बाखेड़ा बायपास चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • विदिशा से भोपाल आने वाले वाहन कोकता होते हुए पटेल नगर से ISBT से हलालपुर बस स्टैण्ड तक ही जाएंगे।
  • सीहोर से भोपाल की ओर जाने वाले अन्य छोटे वाहन भी सीहोर, भदभदा होकर भोपाल, होशंगाबाद की और जा सकेंगे।
bhopal news pandit pradeep mishra news kubereshwar dham bhopal pradeep mishra katha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें