Advertisment

Bhopal News: पुलिस पर आरोपी युवक की न्यूड फोटो वायरल करने का आरोप, युवक ने कही ये बात

author-image
Agnesh Parashar
Bhopal News: पुलिस पर आरोपी युवक की न्यूड फोटो वायरल करने का आरोप, युवक ने कही ये बात

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर में एक आरोपी के साथ पुलिस ने आमान्यवीय व्यवहार किया है। मानवता की सुरक्षा और लोगों को न्याय दिलाने का काम पुलिस का होता है। लेकिन कई बार पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आता है। जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाती है।

Advertisment

मामला टीटी नगर का

मानवता को शर्मसार करता एक ऐसा ही मामला भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने से समाने आया है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी की न्यूड फोटो लेकर वायरल कर दी है। फोटो वायरल होने के बाद आरोपी ने वीडियो जारी कर थाने में पदस्थ ASI अखिलेश त्रिपाठी और SI सुनील रघुवंशी पर आरोप लगाते हुए।

आरोपी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

आत्महत्या करने की चेतावनी दी है तो वहीं उसका कहना है कि वो दलित है इस लिए उसके साथ ऐसा किया गया है वहीं इस मामले में कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने प्रदेश सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है। साथ ही इस मामले पर डीसीपी साईं कृष्णा का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।

वायरल फोटो साल 2022 का

पुलिस ने साल 2022 में हत्या के आरोप एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसी समय युवक की फोटो ली गई थी। इसी फोटो को वायरल करने का आरोप पुलिस पर अब लग रहा है। पीड़ित युवक की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisment

मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है वहीं पुलिस भी इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी में लग रही है फिलहाल जांच की बात की जा रही है लेकिन पुलिस ने अगर यह घटना की है तो यह अपने आप में ये शर्मसार है।

मप्र की सियासत में आदिवासी मुद्दा

मध्य प्रदेश की सियासत में आदिवासी मुद्दा बना हुआ है तो वही भोपाल में जिस अपराधी का फोटो वायरल हुआ उसने खुद को दलित बताते हुए पुलिस पर आरोप लगाए जिसके चलते कांग्रेस ने भी प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: किसानों की बढ़ी टेंशन! एमपी से गुजर रही है मानसून द्रोणिका दिखाएगी असर

Advertisment

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में चीता तेजस की कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली वजह

GST Council Meeting: ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगा इतने प्रतिशत का GST, जीएसटी परिषद की बैठक में हुआ फैसला

Weather Today: लखनऊ-गाजियाबाद में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल

Advertisment

Tomato Price Hike: पति ने सब्जी में डाला टमाटर, घर छोड़कर चली गई पत्नी, व्यापारी के घर से टमाटर का कैरेट पार

मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ टीटी नगर थाना आरोपी का न्यड फोटो वायर TT Nagar police station nude photo wire of the accused MP news bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें