Advertisment

Bhopal News: पटवारी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को आईं गभीर चोटें

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal News: पटवारी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को आईं गभीर चोटें

भोपाल। MP Patwari Bharti: मध्यप्रदेश में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बीते दिनों अभ्यार्थियों के बाद आज कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान पुलिस को विरोधियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर केनन का भी उपयोग करना पड़ा।

Advertisment

बैरिकेड तोड़कर घुसने की कोशिश

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के पहले किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली। यानि बिना अनुमति ये विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिस पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर केनन का उपयोग करना पड़ा।

रोशनपुरा चौरोह पर एकट्ठा हुए

पटवारी भर्ती परीक्षा (patwari recruitment exam) को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पहले रोशनपुरा चौराहे पर एकट्ठा हुए। इसके बाद यहां से भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे आगे बढ़े। जिसके बाद CM हाउस पर पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसमें वॉटर कैनन का उपयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को पीछे हटाया गया है।

कांग्रेसियों की मांग

पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Bharti Pariksha) में हुई गड़बड़ी के आरोप के बाद अब ये प्रदर्शन कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें वे परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisment

CBI जांच की मांग

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के अनुसार 'हम CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सरकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस को भेजकर लाठीचार्ज कराया गया है। पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन से भगदड़ मचाई। कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। महक राणा को भी काफी चोट लगी है। 25 से 50 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।'

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Bharti Pariksha) के परिणामों में टॉप-10 की लिस्ट में से 7 उम्मीदवारों ने ग्वालियर के जिस केंद्र में परीक्षा दी, वह ​भिंड के भाजपा विधायक संजीव कुशवाहा का बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात इस सेंटर से 114 अभ्यार्थियों का सिलेक्शन हुआ था। जिसके बाद फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए अभ्यार्थियों के साथ-साथ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अब इस पर सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं।

congress protest in bhopal, mp hindi news, mp patwari bharti pariksha result, mp patwari bharti pariksha fraud, MP sarkari naukri fraud, bhopal news, एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा , एमपी हिंदी न्यूज़, बंसल न्यूज़ 

Advertisment

mp hindi news congress protest in bhopal mp patwari bharti pariksha fraud mp patwari bharti pariksha result MP sarkari naukri Fraud
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें