Advertisment

Bhopal News : जब जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकालने खुद मैदान में आये विधायक...

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal News : जब जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकालने खुद मैदान में आये विधायक...

भोपाल। शहर में विधायक Bhopal News रामेश्वर शर्मा का एक अलग vidhayak rameshwar sharma रूप देखने को मिला है। जब जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकालने के लिए रामेश्वर शर्मा ट्रेफिक संभालते दिखे। आपको बता दें विजया दशमी पर शहर में विभिन्न जगहों पर चल समारोह निकाला गया है। जहां एक एंबुलेंस फस गई थी। जिसके बाद जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकलवाने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला था।

Advertisment

मंगलवार देर रात बैरागढ़ में विसर्जन घाट पर झांकियों के विसर्जन से पहले विशाल चल समारोह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इसी चल समारोह में एम्बुलेंस को देख विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुलिस का सहयोग करते हुए एम्बुलेंस को जाम से निकलवाया। आपको बता दें चल समारोह के स्वागत मंच पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे विधायक रामेश्वर शर्मा।

[video width="848" height="480" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-05-at-07.26.15.mp4"][/video]

VIDHAYAK Rameshwar Sharma MP news hindi news bhopal news bhopal ambulance
Advertisment
चैनल से जुड़ें