Advertisment

Bhopal News : ...और इस तरह 25 साल बढ़ जाएगी 1973 में बने भारत टॉकीज आरओबी की उम्र

author-image
Bansal News
Bhopal News : ...और इस तरह 25 साल बढ़ जाएगी 1973 में बने भारत टॉकीज आरओबी की उम्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 1973 में बने भारत टॉकीज आरओबी का निरीक्षण शुक्रवार को मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिज के नीचे स्थित गोडाउन बंद न करवाने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के मुताबिक नरीक्षण के बाद मंत्री सारंग ने आरओबी के नीचे गोडाउन में संचालित दुकानों को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 1973 में बने भारत टॉकीज आरओबी का मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही।

Advertisment

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने  20 नवंबर तक पहली सरफेस निकालने का कार्य  पूरा करने की बात कही। वहीं 20 नवंबर के बाद लगभग डेढ़ माह में ब्रिज के 144 बेअरिंग बदले जाएंगे। इसके तहत मरम्मत के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस मरम्मत से इस आरओबी की उम्र लगभग 25 साल बढ़ जाएगी। मंत्री सारंग ने आरओबी के नीचे गोडाउन में संचालित दुकानों को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए हैं।

जरूर पढ़ें- Bhopal Crime News : गुस्साए व्यापारियों ने किया चक्काजाम; ज्वेलरी दुकान में एक साल में दूसरी चोरी, सात ताले तोड़े

Advertisment

जरूर पढ़ें- Bhopal Flight : इंडिगो एयर की फ्लाइट कैंसिल

विश्वास कैलाश सारंग मध्य प्रदेश मंत्री भोपाल भारत टॉकीज आरओबी अधिकारियों को लगाई फटकार Vishwas Kailash Sarang ROB reprimanded the officials minister madhya pradesh bhopal news bhopal Bharat Talkies
Advertisment
चैनल से जुड़ें