Advertisment

Guna Car Accident: पलटकर खंती में गिरी कार, 3 महिलाओं की मौत 1 की हालत गंभीर

author-image
Pooja Singh
Guna Car Accident: पलटकर खंती में गिरी कार, 3 महिलाओं की मौत 1 की हालत गंभीर

Guna Car Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से ओंकारेश्वर घूमने आई चार महिलाएं वापस लौट रही थीं, इसी दौरान बीनागंज बायपास पर उनकी कार का अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार में से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisment

दिल्ली से ओंकारेश्वर  दर्शन करने आई थीं महिलाएं

दरअसल दिल्ली से चार महिलाएं ओंकारेश्वर (Omkareshwar) घूमने के लिए मध्य प्रदेश आई थीं। वह दर्शन करने के बाद शनिवार की सुबह वापस लौट रही थीं। अभी गुना जिले के बीनागंज बायपास पहुंची ही थी तभी उनकी कार के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तीन से चार पलटी खाकर फोर लेन हाइवे के बीच जा गिरी। इस हादसे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 महिलाओं की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को कार से बाहर निकाला। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मवेशियों के सामने आने से पलटी कार

घटना पर थाना प्रभारी राकेश गुप्ता का कहना है कि, सड़क दुर्घटना में संतोष कुमारी जो कि दिल्ली की रहने वाली हैं उनकी मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गायत्री देवी रघुवीर नगर दिल्ली की मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। तीसरी महिला पूनम निवासी न्यू महावीर नगर को उनकी गंभीर हालत की वजह से ग्वालियर रैफर किया गया। उन्होंने भी शिवपुरी के पास दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुई बिंदु शर्मा की हालत गंभीर है।

घायल महिला बिंदु शर्मा ने बताया कि, हाईवे ओंकारेश्वर से आते हुए हाईवे पर जगह-जगह मवेशी मिल रहे थे। बड़ी संख्या में मवेशियों के चलते गाड़ी संभालकर ही चला रहे थे। इसी बीच अचानक एक मवेशी तेजी से सड़क क्रॉस करते हुए सामने आ गया। सामने मवेशी को देखकर तेजी से गाड़ी मोड़ी और इसी दौरान ब्रेक भी लगाया। इससे कार पलटती चली गई। यह चार-पांच पलटी खाते हुए डिवाइडर में जा गिरी। मुझे बस इतना ही याद है। कुछ देर बाद वहां लोग पहुंच गए और उन्होंने मुझे और अन्य महिलाओं को बाहर निकाला।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें