Advertisment

Bhopal News: सूदखोरों की अब खैर नहीं, फैमिली सुसाइड केस के बाद एक्शन में भोपाल पुलिस

Bhopal News: सूदखोरों की अब खैर नहीं, फैमिली सुसाइड केस के बाद एक्शन में भोपाल पुलिसBhopal News: The moneylenders are no longer well, Bhopal police in action after the family suicide case

author-image
Bansal News
Bhopal News: सूदखोरों की अब खैर नहीं, फैमिली सुसाइड केस के बाद एक्शन में भोपाल पुलिस

भोपाल। फैमिली सुसाइड केस के बाद भोपाल पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शहर में सूदखोरी रोको अभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत कर्ज लेने वाले कर्ज धारकों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं राजधानी में सूदखोरों से परेशान लोगों के लिए खास सुविधा भी बनाई गए हैं। जो लोग सूदखोरों से परेशान हैं, वह सीधा क्राइम ब्रांच TI को कॉल कर सकते हैं। इतना ही नहीं अवैध सूदखोरों की सूचना देने वालों का नाम, पता, नम्बर रखा गोपनीय जाएगा।

Advertisment

पूरे परिवार ने खाया जहर
बीते गुरुवार रात को आनंद नगर में रहने वाले संजीव जोशी ने पत्नी अर्चना, मां नंदनी, बड़ी बेटी ग्रीष्मा और छोटी बेटी पूर्वी के साथ मिलकर जहर खा लिया था। जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक परिवार का दो महिलाओं से लेनदेन था जिसके चलते पति-पत्नी,मां और उनके बच्चों ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें बच्चियों ने दो महिलाओं को आरोपी बताया है। बता दें कि इस मामले में अब पूरे परिवार की मौत हो गई है। मृतक बच्चों में एक बच्ची की उम्र 21 साल और दूसरी बच्ची की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बच्ची की मौत इलाज के दौरान हुई थी। वहीं जहर खाने से पहले परिवार का सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल किया था, जिसमें 13 पेज का सुसाइड नोट था। वहीं इस मामले में पिपलानी में ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी को कर्ज के जाल में फंसाने वाली बबली गैंग की चार महिलाओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं की पहचान बबली दुबे उसकी बेटी रानी दुबे, सगी बहनें उर्मिला खांबरा और प्रमिला बेलदार के रूप में हुई है।

suicide in madhya pradesh Suicide Case Suicide sucide squad sisters commit suicide shivraj singh chouhan today news Pradesh Breaking Hindi news in hindi MP today news MP Today Latest News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news live mp latest news in hindi mp latest news MP Hindi News Headlines mp cg latest news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kamal nath news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP crime in india bhopal samachar bhopal police bhopal news bansal news live Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें