Advertisment

Bhopal News: साहित्यकार संतोष रंजन को मिला भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार, घर जाकर साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

Bhopal News: भोपाल के साहित्यकार संतोष रंजन को अखिल भारतीय भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि पत्नी के...

author-image
Bansal news
Bhopal News: साहित्यकार संतोष रंजन को मिला भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार, घर जाकर साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

Bhopal News: भोपाल के साहित्यकार संतोष रंजन को अखिल भारतीय भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि पत्नी के निधन के चलते वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

Advertisment

साहित्यकार संतोष रंजन को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार

इस दौरान साहित्य अकादमी के सभी सचिव, पदाधिकारी और बंसल न्यूज हेड शरद द्विवेदी भी मौजूद रहे। साहित्य अकादमी के सदस्यों ने उनके घर जाकर पत्नी के निधन पर भावभीनी श्रधंजलि दी और दुःख के इस समय मे उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया।

दरअसल राजधानी भोपाल में पिछले दिनों मध्यप्रदेश साहित्य पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें 100 से ज्यादा अलग-अलग स्किल्स में माहिर साहित्यकार, लेखक और कवियों को सम्मानित किया गया था। जिसमें साहित्यकार संतोष रंजन अखिल भारतीय भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार लेने नहीं पहुंच सके थे।

इस नोबेल का किया था अनुवाद

पूर्वी 19वीं शताब्दी के ब्रिटिश लेखक मेरी कोर्ली अंग्रेजी नोबेल थैलमा का हिंदी अनुवाद करने पर राजधानी भोपाल के साहित्यकार संतोष रंजन को अखिल भारतीय भारतीय भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया।

Advertisment

आपको बता दें इसके पहले भी साहित्यकार संतोष रंजन ने  ‘Soul of Lilith’ का हिंदी अनुवाद कर स्वर्ग से आया गुलाब किताब को लिखा था। इसके साथ ही संतोष कविता संग्रह - गीत गाती मलय के हवा जो चली, जुड़ने और टूटने के बीच, वक्त भूगोल फिर हो गया, जैसी कविता संग्रह भी पाठकों के बीच आ चुकी है।

ये भी पढ़ें:

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब से दोबारा दिखाएंगे मैदान में

Sony LIV and Windows Productions: इन तीन बंगाली ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों का होगा डिजिटल प्रीमियर, जानें ये खबर 

Advertisment

MP News: बागरोद मंडी में किसानों से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, ASI सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

MP Cheetah News: कीड़े पड़ने से हुई मादा चीता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया बीमारी का नाम

Advertisment

Bhopal News, साहित्यकार संतोष रंजन, भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार, साहित्य अकादमी, साहित्य अकादमी भोपाल, सम्मानित, अखिल भारतीय भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, Writer Santosh Ranjan, Bhartendu Harishchandra Award, Sahitya Akademi, Sahitya Akademi Bhopal, Honored, Akhil Bhartiya Bhartendu Harishchandra Award, Madhya Pradesh Sahitya Akademi, भोपाल न्यूज़

साहित्यकार संतोष रंजन Writer Santosh Ranjan Sahitya Akademi Bhopal Sahitya Akademi Honored Bhartendu Harishchandra Award Akhil Bhartiya Bhartendu Harishchandra Award
Advertisment
चैनल से जुड़ें