Advertisment

Bhopal News: राजधानी में शादी का झांसा देकर सगी बहनों से किया दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद भी नहीं माने आरोपी

Bhopal News: राजधानी में शादी का झांसा देकर सगी बहनों से किया दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद भी नहीं माने आरोपी bhopal-news-real-sisters-were-raped-on-the-pretext-of-marriage-in-the-capital-the-accused-did-not-agree-even-after-being-released-from-jail

author-image
Bansal News
Bhopal News: राजधानी में शादी का झांसा देकर सगी बहनों से किया दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद भी नहीं माने आरोपी

भोपाल। राजधानी में दो सगी बहनों के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। चारों की कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने लड़कियों को शादी का झांसा दिया और करीब 3 साल तक लगातार दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद शादी करने से मुकर गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़कियों को जान से मारने की भी कोशिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी के अशोकागार्डन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाली एक युवती गोबिंदपुरा क्षेत्र में नौकरी करती है। लड़की मंडला की रहने वाली है। युवती के साथ उसकी छोटी बहन भी रहती है। युवती पास की जिस दुकान से सामान लेती थी वहीं एक युवक काम करता था। सामान लेते समय दोनों की दोस्ती हो गई।

Advertisment

दोस्ती कर फंसाया
धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने अपने एक दोस्त से युवती की छोटी बहन से दोस्ती करा दी। दोनों आरोपियों ने बहनों के साथ शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवतियों ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गए। इसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवतियों ने जेल से संपर्क किया और शादी करने की बात पर राजी हो गए। पीड़िता ने शादी की बात सुनकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला वापस ले लिया। आरोपियों ने जेल से बाहर आकर फिर युवतियों के साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से मुकर गए। इतना ही नहीं आरोपियों युवतियों को घूमने के बहाने बाहर ले गए और चाकू से हमला भी किया। आरोपियों ने युवतियों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sisters raped in Bhopal MP crime Madhya Pradesh ki taza khabar latest news brutal rape brutal crime Bhopal ki taza khabar bhopal Crime
Advertisment
चैनल से जुड़ें