Advertisment

MP News: NGT के आदेश ने उड़ाई लोगों की नींद, कलियासोत डैम के पास से हटेगा कब्जा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में अवैध कब्जे को लेकर एनजीटी का बड़ा फैसला सामने आया है। सर्वे कराकर हटाने के आदेश दिया है।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: NGT के आदेश ने उड़ाई लोगों की नींद, कलियासोत डैम के पास से हटेगा कब्जा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में अवैध कब्जे को लेकर एनजीटी का बड़ा फैसला सामने आया है। कलियासोत के किनारे 33 मीटर नो कंस्ट्रक्शन जोन होगा वहीं 31 दिसंबर तक सैकड़ों कब्जे हटाने होंगे और राजधानी भोपाल की एकमात्र नदी कलियासोत के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। एनजीटी ने दिसंबर तक सरकार को 33 मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमण का सर्वे कराकर हटाने का आदेश दिया है।

Advertisment

लोगों की बढ़ी मुश्किलें

एनजीटी के फैसले के बाद कलियासोत के किनारे रहने वाले लोगों और बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिल्डर लॉबी और प्रभावित रहवासी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। इस पूरे मामले नदी के संरक्षण और उसे प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले पर्यावरणविद डॉ. सुभाष पांडेय का कहना है कि 2014 से अब तक 9 साल में इस मुद्दे पर 200 से ज्यादा बार सुनवाई हुई है।

नदी के किनारे बनी हैं बहुमंजिला इमारतें

भोपाल शहरी हिस्से से नदी कुल 36 किमी होकर भोजपुर में बेतवा नदी में मिल जाती है शुरुआती 9 किमी यानी सर्व-धर्म कॉलोनी से सलैया के बीच करीब 3 हजार बड़े कंस्ट्रक्शन नदी के किनारे बने हैं। इनमें ज्यादातर बहुमंजिला इमारतें हैं।

रहवासी बिल्डर की गलती का उठा रहे है खामियाजा

वही इस फैसले को लेकर सेकड़ो लोगो की जान आफत में आ गई हैवहां के निवासियों का कहना है।  इस फैसले का लोगों पर बहुत प्रभाव पड़ेगा सारी गलती बिल्डर की है जबकि रहवासी बिल्डर की गलती का खामियाजा उठा रहे है।

Advertisment

उन लोगों का क्या दोष है जिन्होंने अपने फ्लैट या मकान सभी परमिशन देखकर और अपनी जमा पूंजी लगाकर खरीदे थे पीड़ितों का क्या दोष है बिल्डर बेच कर फ्री हो गया पर रहवासीयो के साथ जो लूट हुई है उस पर क्या कार्यवाही हुईसभी रहवासी संघटन मिलकर इस ठगी की एफ आई आर भी करेंगे औए कोर्ट भी जाएंगे

इस कार्यवाही से वह लोग ज्यादा प्रभावित होंगे जिन्होंने अपने रिटायरमेंट का पैसा या फिर अपनी पूरी जमा पूंजी लगाकर फ्लैट और मकान खरीदे थे अब उनके सामने सबसे बड़ा संकट आन खड़ा हुआ है यानी की गलती बिल्डर की प्रशासन की और उसे भुगतेगी आम जनता।

ये भी पढ़ें:

MP News: आज स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात, इन छात्रों को मिलेंगे 4500 रुपये, सबसे बड़े CM राइज स्कूल का होगा भूमि पूजन

Advertisment

Aaj ka Rashifal: जमीन-जायदाद और कोर्ट के मामले में इन लोगों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

MP Election 2023: क्या है कांग्रेस का मिशन 2023, 20 अगस्त को बड़ी बैठक में शामिल होंगे दिग्गज नेता

Karnataka News: कर्नाटक आबकारी विभाग ने जब्त की 25 करोड़ की बीयर, लैब टेस्ट में पाया गया था हानिकारक

Advertisment

Telangana News: शर्मिला की पदयात्रा इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ कलियासोत नदी कलियासोत डैम एनजीटी कलियासोत एनजीटी आदेश ngt order ngt kaliasot MP news kaliasot river Kaliasot Dam bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें