Advertisment

पद नहीं लूंगा: Rahul Gandhi से 2 घंटे मुलाकात के बाद पूर्व CM KamalNath ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा?

Rahul Gandhi Met Kamalnath: पद नहीं लूंगा, Rahul Gandhi से 2 घंटे मुलाकात के बाद पूर्व CM KamalNath ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा?

author-image
Manya Jain
Rahul Gandhi Meet Kamalnath

Rahul Gandhi Meet Kamalnath

Rahul Gandhi Met Kamalnath: मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की है. नई दिल्ली में दो घंटे हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने साथ लंच भी किया.

Advertisment

सूत्रों की मानें तो राहुल-कमलनाथ के बीच वर्तमान राजनीतिक (Rahul Gandhi Met Kamalnath) हालातों से लेकर एमपी की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी चर्चा हुई. हालांकि कमलनाथ ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट ही बताया है.

राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस में नए समीकरण उभर सकते हैं.

बिना पद ही पार्टी करेंगे मजबूत 

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कमलनाथ ने राहुल गांधी से संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया हैयानी कमलनाथ कांग्रेस में कोई पद नहीं लेंगे.

Advertisment

कमल नाथ ने बताया कि बिना पद लिए ही कांग्रेस को मजबूत (MP Politics) करने का काम करेंगे. आपको बता दें कि कांग्रेस में कमलनाथ को महाराष्ट्र चुनाव की जिम्मेदारी या संगठन में कोषाध्यक्ष जैसा पद दिए जाने की चर्चाएं थी.

आपको बता दें कि पिछले महीने 3 सितंबर को भी कमलनाथ ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उस वक्त भी कमलनाथ को कोषाध्यक्ष या महासचिव बनाए जाने की चर्चाएं थी.

इन संभावनाओं को लेकर कमलनाथ ने उस वक्त (Rahul Gandhi Met Kamalnath) कहा था कि, 'मैं कोई ऐसी चीजों से बंध नहीं सकता। मैं पार्टी का काम कर रहा हूं। यहां रहूं या दिल्ली में रहूं या हरियाणा में रहूं. मैं पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहूंगा.'

Advertisment

ये भी पढ़ें: भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपनी लाखों की कार में लगाया नींबू-मिर्ची, नारियल फोड़ा, वीडियो वायरल

नकुल नाथ ने शेयर की फोटो  

राहुल गांधी और कमलनाथ की मुलाकात की फोटो नकुलनाथ ने शेयर की है. जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच हुई तल्खी अब बीते दौर की बात हो चुकी है.

https://twitter.com/NakulKNath/status/1846148089033240723

हरियाणा की हार के बाद राहुल पुराने नेताओं पर भरोसा जताते दिख रहे हैं, मतलब (madhya pradesh news) साफ है कि राहुल अपनी नाराजगी से ऊपर फिलहाल पार्टी को तवज्जो दे रहे हैं.

Advertisment

कमलनाथ से रिश्ते सुधारने और आगे बढ़ना इसी बात का संकेत है.

ये भी पढ़ें: MP Lokayukta Raid: रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर के पास 90 करोड़ की संपत्ति, लग्जरी कार समेत गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी बरामद

राहुल गांधी जीतू पटवारी कमलनाथ rahul gandhi mp politics MP news Madhya Pradesh today news madhya pradesh news madhya pradesh latest news kamalnath jitu patwari
Advertisment
चैनल से जुड़ें