Advertisment

Bhopal News: संविदा डॉक्टर पर क्यों भड़के कलेक्टर, 18 की वेतन वृद्धि रोकी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह ने आज अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया।

author-image
Bansal news
Bhopal News: संविदा डॉक्टर पर क्यों भड़के कलेक्टर, 18 की वेतन वृद्धि रोकी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह ने आज अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर के कदम रखते ही अस्पताल की पोल खुल गई। अस्पताल के 20 डॉक्टर गायब थे। कलेक्टर ने एक संविदा डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी। दूसरे नियमित डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया जबकि शेष 18 डॉक्टरों की वेतन वृद्धि रोकी गई।

Advertisment

कलेक्टर की छापामार कार्रवाई

राजधानी भोपाल के जिला चिकित्सालय जेपी अस्पताल में आज कलेक्टर ने छापामार कार्रवाई की। वह अचानक अस्पताल में पहुंच गए और इसके साथ ही अस्पताल की व्यवस्था का काला चिट्ठा सामने आ गया। बीमारियों से तड़पते मरीजों की भीड़ देखकर कलेक्टर भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुल 20 डॉक्टर अनुपस्थित हैं। पूछताछ के दौरान पाया गया कि इनमें से 2 डॉक्टर ऐसे हैं जो हमेशा अनुपस्थित रहते हैं। इनमें एक नियमित और एक संविदा डॉक्टर है।

कलेक्टर का सरकारी अस्पताल का निरीक्षण

कलेक्टर ने संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त करने और नियमित डॉक्टर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शेष सभी 18 डॉक्टरों का 1 दिन का वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए एससीएन जारी करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

6 July Ka Panchang: क्या आज कर पाएंगे ये काम? आज का पंचांग में जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Jagdish Temple Udaipur: राजस्थान के 400 साल पुराने मंदिर में ड्रेस कोड लागु, इस कपड़े में नहीं मिलेगी एंट्री

Healthy Skin Tips: चेहरे से दाग हटाना है तो, अपनाएं ये देसी नुस्खे

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

MP news JP hospital hospital bhopal news Bhopal Doctors bhopal collector bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें