Advertisment

Bhopal NEWS शाहपुरा स्थित प्रशासन अकादमी में सीएम ने इकोनामी एसोसिएशन के 104 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

bhopal-news मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभाकक्ष में इंडियन इकोनामी एसोसिएशन के 104 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया।

author-image
Bansal News
Bhopal NEWS शाहपुरा स्थित प्रशासन अकादमी में सीएम ने इकोनामी एसोसिएशन के 104 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभाकक्ष में इंडियन इकोनामी एसोसिएशन के 104 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम मनुष्य के विकास का चिंतन करें तो मन के सुख, बुद्धि के सुख, आत्मा के सुख का भी विचार करना चाहिए तभी हम विकास की सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं और मनुष्य का समुचित विकास माना जाएगा।

Advertisment

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1474610384615079937

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशभर के ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री इस तीन दिवसीय संगोष्ठी में भोपाल आए हैं। इनका मध्य प्रदेश में हार्दिक स्वागत है। मध्य प्रदेश की अर्थ नीति के निर्धारण में इनके उपाय महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। सीएम ने कहा कि मनुष्य को केवल शारीरिक सुख नहीं: मन, बुद्धि और आत्मा का भी सुख चाहिये। भौतिक सुखों के साथ दूसरों के जीवन में सुख के लिए जो कार्य किये जाते हैं, उससे अंतर्मन आनंदित होता है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1474640600976658433

सीएम ने कहा मनुष्य का वास्तविक विकास और सुख का आधार भारतीय संस्कृति के धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के सिद्धांत में स्थापित है। संगोष्ठी में अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी। विचार विमर्श के सत्र होंगे। पर्यटन के क्षेत्र में, उद्योग के क्षेत्र में, समावेशी विकास के लिए, कृषि क्षेत्र में किस तरह से नवीन प्रकल्प संचालित हों, यह संगोष्ठी सहायक सिद्ध होगी।

Hindi News Channel MP economy-association CM Shivraj Singh Breaking News bhopal news bansal mp today news bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें