Advertisment

MP Cabinet News: ये है शिवराज कैबिनेट के विस्तार में विलंब की वजह? नामों पर सहमति की कवायद जारी

कल से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा पर आज विराम लग सकता है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

author-image
Agnesh Parashar
MP Cabinet News: ये है शिवराज कैबिनेट के विस्तार में विलंब की वजह? नामों पर सहमति की कवायद जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। कैबिनेट विस्तार को लेकर बुधवार देर रात के बाद गुरुवार की सुबह भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच करीब आधा घंटा बैठक चली लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। बता दें कि CM हाउस में बुधवार देर रात भी बैठक हुई थी।

Advertisment

जिसमें रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बनी थी। लेकिन बाकी के दो विधायकों के नाम पर राय नहीं बन सकी मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह दी जानी है। वहीं दलित और आदिवासी वर्ग से भी एक मंत्री बनाने पर मंथन चल रहा है।

21 अप्रैल 2020 को 5 मंत्रियों की बनी थी मिनी कैबिनेट

आपको बता दें कि 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार गिरी थी और 23 मार्च को शिवराज चौथी बार सीएम बनेऔर कोविड के चलते सीएम शिवराज के शपथ लेने के 28 दिन बाद 21 अप्रैल को 5 मंत्रियों की मिनी कैबिनेट शपथ ली थी उसके बाद 2 जुलाई को मंत्रिमंडल में दूसरा विस्तार हुआ 28 विधायकों ने शपथ लीऔर अब मंत्रिमंडल में तीसरा विस्तार होने जा रहा है।

अब हो रहा कैबिनेट का तीसरी बार विस्तार

शिवराज कैबिनेट के तीसरे विस्तार में फिलहाल जो दो नाम चल रहे हैं। उनमें एक ब्रह्मण और दूसरे पिछड़ा वर्ग से आते हैं। कहा जा रहा है कि इस विस्तार में जाति समीकरणों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यदि मौजूदा मंत्रिमंडल के जातीय समीकरण को देखें तो इसमें 30 फीसदी मंत्री क्षत्रिय हैं। 25 फीसदी ओबीसी वर्ग से आते हैं। वहीं तीन एससी और चार एसटी वर्ग से आते हैं।

Advertisment

ग्वालियर-चंबल संभाग से सबसे ज्यादा 9 मंत्री

यदि शिवराज कैबिनेट को क्षेत्रिय समीकरण के लिहाज से देखा जाए तो इसमें  ग्वालियर-चंबल संभाग से सबसे ज्यादा 9 मंत्री आते हैं। वहीं मालवा-निमाड़ से भी 9 मंत्री आते हैं। वहीं इसमें कहीं ना कहीं विंध्य और महाकौशल पिछड़ते नजर आ रहा है। लिहाजा विंध्य से राजेंद्र शुक्ल और महाकोशल से गौरीशंकर बिसेन को जगह दी जा रही हैताकि क्षेत्रिय समीकरण को साधा जा सके।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आज

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन 24 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग की प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगी।

बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगी शामिल

श्रीमती नारोलिया ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, पार्टी की प्रदेश महामंत्री, सांसद व मोर्चा प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, चुनाव की दृष्टि से प्रदेश प्रभारी श्रीमती साल्वी सलाका, सह प्रभारी श्रीमती योगिनी देशपाण्डे एवं श्रीमती रेखा गुप्ता उपस्थित रहेंगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Haddi Trailer Release: रौंगटे खड़े करने वाला ‘हड्डी’ ट्रेलर रिलीज, किन्नर की भूमिका में दिखे नवाज

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के लोगों का रुका हुआ काम हो जाएगा पूरा, जानिए अपना आज का राशिफल

Delhi News: विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सीएम के निजी सचिव के बंगले का आवंटन किया रद्द, कहा- ‘नियमों की हुई अनदेखी’

Advertisment

Mika Singh Health: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को गले में हुआ इंफेक्शन, लोग मांग रहे भगवान से दुआ

Mika Singh Health: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को गले में हुआ इंफेक्शन, लोग मांग रहे भगवान से दुआ

cm shivraj bhopal news MP news सीएम शिवराज मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ MP election 2023 मप्र चुनाव 2023 Cabinet Expansion MP मंत्रिमंडल विस्तार मप्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें