Advertisment

Bhopal News: 30 साल का हो गया नीम का पेड़, 21 जून को मनाया हैप्पी बर्थडे, बच्‍चों जैसी होती है पेड़ की परवरिश

Bhopal News: मध्‍य प्रदेश की  राजधानी भोपाल में बीएचईएल (भेल) के आस पास आपको सबसे ज्‍यादा हरियाली देखने को मिलती है।

author-image
Aman jain
Bhopal News: 30 साल का हो गया नीम का पेड़, 21 जून को मनाया हैप्पी बर्थडे, बच्‍चों जैसी होती है पेड़ की परवरिश

Bhopal News: मध्‍य प्रदेश की  राजधानी भोपाल में बीएचईएल (भेल) के आस पास आपको सबसे ज्‍यादा हरियाली देखने को मिलती है।

Advertisment

यहां पर इतने हरे भरे और घने पेड़ हैं जो यहां पर छाया के साथ ठंडक देते हैं। यहां का नजारा वरसात में देखने का ही बनता है।

नन्हे से पौधे से पेड़ बने इसे 21 जून शुक्रवार यानी आज  को 30 साल हो गए। बच्चों की तरह पाल-पोस कर इस पेड़ को घना, छायादार बनाने वाले लोग हर साल 21 जून को इसका जन्मदिन मनाते हैं।

publive-image

भेल टाउनशिप के पीछे लगा है पेड़

भोपाल (Bhopal News)  की भेल टाउनशिप के पिपलानी पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित आदर्श मार्केट में हर साल इस पेड़ का जन्म दिन मनाया जाता है।

Advertisment

आज ही के दिन 1995 में 21 जून के दिन इस पेड को लगाया गया था। तभी से हर साल 21 जून को यहां के लोग इस पेड़ का जन्‍मदिन मनाते हैं।

publive-image

बच्‍चों जैसा मनाया जाएगा जन्‍मदिन

यहां के निवासी 30 वर्षों से नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। नीम के पेड़ के लिए केक काटा जाता है, झालरें सजाई जाती है, बलून लगाए जाते हैं। बिल्कुल किसी बच्चे की तरह ही इस पेड़ का भी जन्म दिवस मनाते हैं।

पेड़ के 30 साल के होने की खुशी में इस बार जन्‍मदिन के मौके पर मुख्य अतिथि संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन विशिष्ट अतिथि हरेन्द्र नारायण, आयुक्त (नगर निगम), हरि नारायणा चारी, आयुक्त (पुलिस),  के. वी. एस. चौधरी, एम. डी., जल निगम, प्रो. (डॉ.) पी. के. बिश्वास, शिक्षाविद के अतिरिक्त अविनाश चन्द्र, बी. के. सिंह (महाप्रबंधक) एवं टी. यू. सिंह, नगर प्रशासक, भेल। आयोजन की अध्यक्षता करेंगे विजय जोशी, पूर्व ग्रुप महाप्रबंधक, भेल (Bhopal News) हुआ।

Advertisment

कब और कहां होगा आयोजन

इस पेड़ के 30 साल का होने की खुशी में  जन्‍मदिन का आयोजन आदर्श मार्केट, पिपलानी में 21 जून, 2024 (शुक्रवार) सुबह ठीक 09.45 बजे मनाया गया हैै।

यह जानकारी प्रवक्ता राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष ने दी है। आप भी इस अनोखे जन्‍मदिन में शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर विदिशा नगर में समाज के निर्धन वर्ग की आजीविका हेतु गांधीवादी प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व डाइरेक्टर डॉ. जे. एस. चौहान को सम्मानित किया गया

Advertisment

यह भी पढ़ें-  Chhattisgarhi Sagunia Saag Recipe: छत्तीसगढ़ में फेमस है सगुनिया साग, आप इसे आज ही बनाएं और परिवार के साथ खाएं

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें