Advertisment

Bhopal-New Delhi Vande Bharat : एमपी को मिली बड़ी सौगात, पीएम ने रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Bhopal-New Delhi Vande Bharat : एमपी को मिली बड़ी सौगात, पीएम ने रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी bhopal-new-delhi-vande-bharat-mp-got-a-big-gift-pm-flagged-off-vande-bharat-train-at-rani-kamlapati-station-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal-New Delhi Vande Bharat : एमपी को मिली बड़ी सौगात, पीएम ने रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भोपाल। Bhopal-New Delhi Vande Bharat एमपी में पीएम का दौरा चल रहा हैं। वे यहां तीनों सेना की मीटिंग में शामिल होन के बाद अब वो देश के वर्ल्ड रेलवे स्टेशन रानी कमलापति पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 1 पर पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

Advertisment

 वे यहां उपस्थित बच्चों से संवाद करेंगे। स्टेशन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ कई बड़े नेता उपस्थित है।  जहां वे यहां उपस्थित बच्चों से संवाद करेंगे। स्टेशन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ कई बड़े नेता उपस्थित है।

क्या कहा पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में -
कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने इंदौर हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा ट्रेन अब विकास का जरिया बनेगा।  सामान्य भारतीय परिवार की सवारी रेल हैं। इसे आधुनिक किया जाना जरूरी है। आजादी के बाद भारत तो बना। तबकि सरकारें चाहती तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती हैं। लेकिन राजनीतिक स्वास्थ्य के लिए रेलवे के विकास को ही बलि चढ़ा दिया है। 2014 में जब आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया मैंने तभी सोच लिया था कि रेलवे का कार्यकल्प होगा। भारतीय रेल दुनिया के श्रेष्ठ रेलवे बनें। उन्होंने कहा ट्रेन अब विकास का जरिया बनेगा।

नौसेना प्रमुख हुए कोरोना पॉजिटिव -
आपको बता दें आज भोपाल में पीएम मोदी के दो प्रमुख कार्यक्रम हैं। जिसमें वे कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की मीटिंग में भी शमिल हुए थे। इसी बीच खबर आई कि नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद वे अब कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को बीच छोड़कर दिल्ली लौट गए हैं। वे स्पेशल प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें पीएम मोदी के आने से पहले उनका कोविड टेस्ट हुआ था।

Advertisment

publive-image

क्या कहा सीएम ने - 
पीएम के आगमन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान Bhopal-New Delhi Vande Bharat ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर मध्यप्रदेश की धरती पर पहुंचे हैं। भारत एक बार फिर गौवरशाली, शक्तिशाली देश के निर्माता हैं। पीएम का आशीर्वाद हम पर रहें। ये मध्यप्रदेश के लिए एक बार फिर गौरव का दिन हैं।

publive-image

इंदौर की घटना के बाद बदला पी एम का प्रोग्राम -
आपको बता दें इंदौर घटना को देखते हुए पीएम के स्वागत का प्रोग्राम बदल दिया गया है। जिसके चलते अब उनका स्वागत सामान्य होगा। इसके लेकर प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने बताया थ कि अब रोड शो स्वागत नही होगा। वे मिंटो हाल से सीधे हेलीपेड जाएंगे।

वंदे भारत तैयार -
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन रफ्तार भरने के लिए तैयार है। आपको बता दें ये ट्रेन भारत की 11 वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन है। जो भोपाल से सीधे दिल्ली के लिए चलेगी।

Advertisment

बंसल ग्रुप ने बनाया है देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन  Bhopal-New Delhi Vande Bharat bansal group 
आपको बता दें आज कंबाइंड कमांडर कांफ्रेंस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी देश के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति पर मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आपको बता दें इसके पहले भी पीएम ने इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया था। भोपाल में बना देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति नए रूप में है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को इसका लोकार्पण किया था। आपको बता दें पहले इस स्टेशन का नाम हबीबगंज था। जिसे बदलकर रानी कमलापति के नाम पर कर दिया गया था। यहां स्टेशन के अंदर प्रवेश करते ही यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा फील होता है। यह देश का पहला सर्टिफाइड रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर एक साथ करीब 2000 यात्रियों के बैठने की कैपिसिटी है। बैठने के पर्याप्त इंतजाम के साथ यहां मॉडर्न टॉयलेट, क्वालिटी फूड, म्यूजियम और गेमिंग जोन भी बनाया गया है। इस स्टेशन की बिल्डिंग एनवायरमेंट फ्रेंडली है।

2 अप्रैल से शुरू हो जाएगा वंदे भारत से सफर - Bhopal-New Delhi Vande Bharat
1 अप्रैल यानि आज पीएम द्वारा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल यानि रविवार से इसका पहला सफर शुरू हो जाएगा। जिसमें भारत से दिल्ली का सफर किया जा सकेगा। जी हां 2 अप्रैल से आरकेएमपी से निजामउद्दीन के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। जो झांसी, ग्वालियर और आगरा पर 2 मिनट का हॉल्ट करेगी। एमपी की आधिकारिक शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें सबसे अच्छी बात यह ट्रेन नई दिल्ली नहीं बल्कि रानी कमलापति-हजरत निजमाउद्दीत के बीच तो चलेगी ही। लेकिन इसके लिए झांसी और ग्वालियर में भी हाल्ट किया गया है।

इससे हजरत निजमाउद्दीत से रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन 7ः40 घंटे का समय लगेगा। इसी तरह 3 अप्रैल से गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति से चलकर हजरत निजमाउद्दीन तक जाएगी। 7ः30 घंटे की इस यात्रा में वंदे भारत झांसी, ग्वालियर और आगरा पर हॉल्ट लेगी। वहीं वंदे भारत की टिकट की दर रेलवे 1 अप्रैल सुबह जारी करेगा। बता दें कि शनिवार यानि आज दोपहर 3ः15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का लोकर्पण करेंगें।

Advertisment

ऐसा रहेगा शेड्यूल Bhopal-New Delhi Vande Bharat shedule 
गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5ः40 बजे चलकर 8ः46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। फिर 9ः48 बजे यह ट्रेन ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन 11ः25 पर आगरा और फिर दोपहर 1ः 10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2ः40 बजे चलकर शाम 4ः22 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद फिर यह ट्रेन 5ः45 बजे ग्वालियर और 7ः03 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10ः10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। यानि अब आप इस शैड्यूल के हिसाब से सफर कर पाएंगे।

सुबह 9:25- भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पर पहुंचेंगे।
सुबह 9:30- स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।
सुबह 9:50- लाल परेड मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे।
सुबह 10:00 - कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
दोपहर 3:05- कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे।
दोपहर 3:15- रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।
दोपहर 3:35-कार से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:45- बीयू के हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
शाम 4:10- भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

publive-image

bhopal Vande Bharat Express vande bharat pm modi in bhopal Rani Kamalapati Station Hazrat Nizamuddin mp breaking enws today mp big news Bhopal-Delhi Vande Bharat Express Bhopal-Delhi Vande Bharat Express fare Bhopal-Delhi Vande Bharat Express Indian Railways Bhopal-Delhi Vande Bharat Express stoppages Bhopal-New Delhi Vande Bharat Madhya Pradesh first Vande Bharat Train PM Modi to flag off Bhopal-New Delhi Vande Bharat Express
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें