Advertisment

Bhopal property survey: प्रॉपर्टी की वैल्यू कम बताने वालों की अब खैर नहीं, पहचान कर टैक्स स्लैब में लाएंगे

bhopal property survey: भोपाल के 4 लाख 38 हजार लोग नगर निगम को अपनी प्रापर्टी का टैक्स नहीं दे रहे हैं, अब नगर निगम ऐसी प्रॉप​र्टियों को चिहिृनत करेगा।

author-image
Bansal news
भोपाल की प्रॉपर्टी का सर्वे होगा

भोपाल की प्रॉपर्टी का सर्वे होगा

हाइलाइट्स

  • भोपाल की प्रॉपर्टी का सर्वे करेगी निगम
  • कम वैल्यू बताने वालों की पहचान करेंगे
  • प्रॉपर्टी के टैक्स स्लैब में संशोधन करेंगे
Advertisment

Bhopal Property Survey: भोपाल के 4 लाख 38 हजार लोग नगर निगम को अपनी प्रापर्टी का टैक्स नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इन प्रॉपर्टी की वैल्यू टेक्स स्लैब में कम दिखाई गई है। अब नगर निगम ऐसी प्रॉप​र्टियों को चिहिृनत करेगा। जिसके बाद उन लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा, जिनकी प्रॉपर्टी की वैल्यू टैक्स स्लैब से अधिक है।

5 लाख 62 हजार प्रॉपर्टी का टैक्स मिल रहा

भोपाल नगर निगम के रिकार्ड में शहर में करीब 10 लाख प्रॉपर्टी मालिक हैं, जिसमें से 5 लाख 62 हजार प्रॉपर्टी निगम के टैक्स स्लैब में आती है, जिनसे हर साल नगर निगम को करोड़ों रुपए का टैक्स मिल रहा है, जबकि 4 लाख 38 हजार प्रॉपर्टियां ऐसी हैं, जिसकी वैल्यू निगम के टैक्स स्लैब में कम दर्शायी गई है।

झोन और वार्ड प्रभारी करेंगे प्रॉपर्टी का सर्वे

बजट पर चर्चा के दौरान नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वाले लोगों की पहचान करने का निर्णय लिया है। जिसका झोन और वार्ड प्रभारी द्वारा सर्वे किया जाएगा। तीन महीने में यह सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को सौंपी जाएगी।

Advertisment

निगम अध्यक्ष ने कहा ये निगम का हक

परिषद की बैठक में निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% की बढ़ोतरी की है। टैक्स के रूप में और अधिक आय बढ़ाने के लिए निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शहर की प्रॉपर्टी के सर्वे के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह निगम का हक है। जिसे निगम को लिया जाना चाहिए।

क्षेत्रफल बढ़ने वाली प्रॉपर्टियों का होगा सर्वे

सर्वे में जांच कर पता लगाएंगे कि आखिर किन—किन प्रॉपर्टी के टैक्स की गणना पुराने निर्माण के लिहाज से की जा रही है, जिन प्रॉपर्टियों का निर्माण पहले से अधिक हुआ है या क्षेत्रफल बढ़ चुका है, ऐसी प्रॉपर्टियों का क्षेत्रपफल टैक्स स्लैब में भी बढ़ाया जाएगा। इससे निगम के टैक्स में बढ़ोतरी होगी।

निगम को इस बार प्रॉपर्टी टैक्स कम मिला

दरअसल निगम को वित्तीय वर्ष 2024—25 में प्रॉपर्टी टैक्स कम मिला है। जिसके बाद निगम ने टैक्स नहीं देने वालों को टैक्स स्लैब में लाने का निर्णय लिया है। टैक्स से आय बढ़ाने के लिए पूरा राजस्व अमला मैदान में उतरेगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:  

Bhopal Property Tax: भोपाल में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, BMC ने बढ़ाया आपकी जेब पर बोझ, जानें कितने पैसे ज्यादा देने पड़ेंगे

Bhopal: तीसरी आंख से रखेंगे भिखारियों पर नजर, भीख लेने—देने वालों की करेंगे पहचान, होगी एफआईआर

bhopal MP Nagar Nigam bhopal nagar nigam Survey bhopal nagar nigam Budget 2025 Bhopal Nagar Nigam property survey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें