Advertisment

Bhopal BMC Surgery: निगम में सुपरवाइजर का रिश्वत कांड, भोपाल नगर निगम में 8 जोन अधिकारी इधर से उधर किए

Bhopal BMC Administrative Surgery: भोपाल नगर निगम में सुपरवाइजर के रिश्वत कांड के बाद अपर आयुक्त ने 8 जोन अधिकारियों फेरबदल किया गया हैं। जिसमें से 6 जोनल अधिकारियों के जोन बदल दिए गए हैं। जबकि दो अन्य अधिकारियों को निगम के मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

author-image
sanjay warude
Bhopal BMC Administrative Surgery

Bhopal BMC Administrative Surgery

Bhopal BMC Administrative Surgery: भोपाल नगर निगम में सुपरवाइजर के रिश्वत कांड के बाद अपर आयुक्त ने 8 जोन अधिकारियों फेरबदल किया गया हैं। जिसमें से 6 जोनल अधिकारियों के जोन बदल दिए गए हैं। जबकि दो अन्य अधिकारियों को निगम के मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

Advertisment

सालों से यह जोनल अधिकारी एक ही जगह पर जमे हुए थे। निगम के सुपरवाइजर के रिश्वत कांड के वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि अपर आयुक्त इस फेरबदल को एक प्रशासनिक सर्जरी बता रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

निगम में सुपरवाइजर का रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

नगर निगम जोन-21 सुपरवाइजर इमरान और हरिराव विहसकर उर्फ भाऊ के रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हुआ था। वीडियो में सुपरवाइजर रिश्वत (Bribe) की 500-500 के नोट की गड्डियां गिनते और शराब से संबंधित गतिविधियों में शामिल होते हुए देखा गया। जो वरिष्ठ अधिकारी राजीव सक्सेना (Rajeev Saxena) के अधीन कार्यरत थे। ये जबरन रिश्वत वसूलने के साथ महंगी शराब की मांग भी करते थे।

वरिष्ठ अधिकारी को बदला, फिर दूसरे का भी हटाया

जिसके बाद जोन क्रमांक 21 से वरिष्ठ अधिकारी राजीव सक्सेना को हटाकर एएचओ वासुदेव उदेनिया को प्रभार सौंपा गया। जिस पर भाजपा के पार्षद ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने उदेनिया को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। फिर नगर निगम ने निर्णय लिया कि जो सालों से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं। सालों से एक ही स्थान पर काम करने से कर्मचारियों का गाठजोड़ बन जाता है।

Advertisment

जानें कहां, किसका बदला जोन

क्रमांककर्मचारी का नामपदवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंग
1नूतन खरेराजस्व निरीक्षकजोन क्रमांक 8जोन क्रमांक 14
2अनंत त्यागीराजस्व निरीक्षकजोन क्रमांक 2जोन क्रमांक 3
3कुलदीप जैनराजस्व निरीक्षकजोन क्रमांक 3जोन क्रमांक 2
4अमित नरोलियासहायक राजस्व निरीक्षकवार्ड प्रभारी, वार्ड क्र. 21, जोन क्र. 3जोन क्रमांक 8
5अंकित जायसवालसहायक राजस्व निरीक्षकजोन क्रमांक 20जोन क्रमांक 7
6मोहन जाटसहायक राजस्व निरीक्षकजोन क्रमांक 7जोन क्रमांक 21
7राजभान त्रिपाठीस्टेनो टायपिस्टजोन क्रमांक 2राजस्व विभाग मुख्यालय
8शैलेष चौहानजोनल अधिकारीजोन क्रमांक 21राजस्व विभाग मुख्यालय
रिश्वतकांड भ्रष्टाचार भोपाल प्रशासनिकसर्जरी नगरनिगम जोनअधिकारी ViralVideo TransferOrder hindinews BriberyCase bhopalnews
Advertisment
चैनल से जुड़ें