Advertisment

Bhopal Mumbai Flight Time: 1 मार्च से भोपाल से मुंबई फ्लाइट का बदलेगा समय, बुकिंग से पहले देखें कब भरेगी उड़ान

Bhopal Mumbai Flight Time: भोपाल से मुंबई के बीच चलने वाली नाइट फ्लाइट का समय 1 मार्च से बदल दिया गया है। यह फ्लाइट अब रात 9:55 बजे की बजाय रात 10:15 बजे उड़ेगी।

author-image
Kushagra valuskar
Bhopal Mumbai Flight Time: 1 मार्च से भोपाल से मुंबई फ्लाइट का बदलेगा समय, बुकिंग से पहले देखें कब भरेगी उड़ान

Bhopal Mumbai Flight Time: इंडिगो एयरलाइन 1 मार्च से भोपाल से मुंबई, दिल्ली और जबलपुर के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव कर रही है। इसके साथ ही कुछ नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं, जबकि कुछ फ्लाइट्स को बंद किया जा रहा है।

Advertisment

भोपाल से मुंबई के बीच चलने वाली नाइट फ्लाइट का समय 1 मार्च से बदल दिया गया है। यह फ्लाइट अब रात 9:55 बजे की बजाय रात 10:15 बजे उड़ेगी।

भोपाल-दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू

इंडिगो ने भोपाल से दिल्ली के लिए एक और नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। इसके बाद भोपाल से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स की संख्या 6 हो जाएगी।

यह नई फ्लाइट दोपहर 3:10 बजे भोपाल से रवाना होगी और करीब 1.5 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Advertisment

भोपाल-उदयपुर फ्लाइट बंद, भोपाल-जबलपुर फ्लाइट शुरू

इंडिगो 1 मार्च से भोपाल-उदयपुर फ्लाइट को बंद कर रही है। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती थी। इसकी जगह कंपनी ने भोपाल-जबलपुर फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है।

यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:50 बजे भोपाल से रवाना होगी और शाम 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

वापसी में यह फ्लाइट शाम 7:15 बजे जबलपुर से रवाना होकर रात 8:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस फ्लाइट का किराया फिलहाल 2,499 रुपये प्रति यात्री रखा गया है।

Advertisment

publive-image

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत, फ्लाइट्स प्रभावित

इंदौरके देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का काम शुरू होगा। यह काम करीब 1 साल तक चलेगा।

शुरुआती डेढ़ महीने (15 फरवरी से 31 मार्च तक) रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा।

1 अप्रैल से यह समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हो जाएगा। इस दौरान रात की फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित होगा।

Advertisment

रनवे की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य के चलते कई फ्लाइट्स का समय बदला जाएगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइन्स को इसकी जानकारी दे दी है।

इंदौर से मुंबई और शारजाह फ्लाइट्स का समय बदला

1 अप्रैल से इंदौर से मुंबई और शारजाह के लिए चलने वाली फ्लाइट्स का समय बदल दिया जाएगा। इंडिगो की मुंबई फ्लाइट रात 10:30 बजे से रात 12 बजे के बीच इंदौर आती है, जबकि एयर इंडिया की शारजाह फ्लाइट इसी समय रवाना होती है। इन दोनों फ्लाइट्स का समय अब बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें-

रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, भोपाल से गुजरने वाली 16 गाड़ियां शामिल, दो ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट

सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 21 फरवरी को सरकार देगी लैपटॉप खरीदने के लिए पैसा

Bhopal Mumbai flight Bhopal Mumbai indigo flight Bhopal Mumbai indigo flight time
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें