Advertisment

Bhopal MCI News : विभाग आवंटन के चंद घंटों बाद ही एमआईसी के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Bhopal MCI News : विभाग आवंटन के चंद घंटों बाद ही एमआईसी के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह bhopal-mci-news-two-mics-angry-after-the-allocation-of-the-department-resigned-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal MCI News : विभाग आवंटन के चंद घंटों बाद ही एमआईसी के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

भोपाल। राजनीति में कब-क्या Bhopal MCI News हो जाए कोई कुछ नहीं कह hindi news सकता। ऐसा ही कुछ शुक्रवार mp breaking news देर भोपाल में हुआ। यहां महापौर परिषद सदस्य के दो सदस्यों ने विभागों के आवंटन के चंद घंटों बाद ही इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी वजह विभाग आवंटन में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा बताई जा रही है। इन्हीं आरोपों के चलते 54 के पार्षद एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला व वार्ड 64 के पार्षद छाया ठाकुर ने त्यागपत्र दे दिया है।

Advertisment

सोशल मीडिया पर दी जानकारी -
आपको बता दें इस्तीफा देर रात दिया गया। इसकी जानकारी दोनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही लिखा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र को एर्मआइसी विभाग आवंटन में महत्व नहीं दिया गया। जिससे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रहवासियों में असंतोष का माहौल है। इसलिए वे महापौर परिषद सदस्य में मिले विभाग से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। चूंकि सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है जिसके बाद इसका विवाद खुलकर सामने आ गया है।

publive-image

क्या है मामला -
दरअसल वार्ड नंबर 54 से पार्षद जितेंद्र शुक्ला को वित्त और लेखा विभाग तथा वार्ड 64 से पार्षद छाया ठाकुर को शहरी गरीबी और उपशमन विभाग दिया गया था। दोनों ही सदस्यों ने देवरात सोशल मीडिया के जरिए स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि एमसीआई सदस्यों को विभाग आवंटन में गोविंदपुरा विभाग के क्षेत्र को महत्व नहीं दिए जाने की उपेक्षा की गई है। इससे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने वासियों में काफी असंतोष है। आपको बता दें गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सर्वाधिक 17 पार्षद यहीं से चुनकर आए हैं। साथ ही महापौर को भी 64 हजार वोटों से इसी क्षेत्र से बढ़त मिली थी।

किसके हाथ में कौन सा विभाग -

  • रविंद्र यति को जलकार्य व सीवरेज विभाग।
  • राजेश हिंगोरानी को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग।
  • सुषमा बावीसा को सामान्य प्रशासन विभाग।
  • अशोक वाणी को जन कार्य एवं उद्यान विभाग।
  • आनंद अग्रवाल को प्लानिंगए सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग।
  • छाया ठाकुर को शहरी गरीबी एवं उपशमन विभाग।
  • जितेंद्र शुक्ला को वित्त एवं लेखा विभाग।
  • मनोज राठौर को यातायात एवं परिवहन विभाग।
  • जगदीश यादव को राजस्व विभाग।
  • आरके सिंह बघेल को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग।
Advertisment
hindi news MP Breaking News govindpura news Bhopal MCI News : bhopal MIC news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें