Advertisment

Bhopal Matrimonial Ads Fraud:पति-पत्नी का गंदा खेल, मेट्रोमोनियल साइट से फंसाई महिलाएं, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर...

Bhopal Matrimonial Ads Fraud: पति-पत्नी का गंदा खेल, मेट्रोमोनियल साइट से फंसाई महिलाएं, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर....

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal Matrimonial Ads Fraud

Bhopal Matrimonial Ads Fraud

Bhopal Matrimonial Ads Fraud: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी की जोड़ी ने मिलकर एक ऐसा गेम खेला जिसने इंसानियत को शर्मशार कर दिया।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अविनाश प्रजापति और उसकी पत्नी पिछले लंबे समय से महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे थे। दोनों ने मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का विज्ञापन डालकर तलाकशुदा और अकेली महिलाओं को निशाना बनाया। पहले विश्वास जीतते और फिर धोखे से फंसाकर शारीरिक शोषण तथा ब्लैकमेलिंग करते थे।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1966431226547654690

पत्नी भी गिरोह में निभा रही थी भूमिका

आरोप है कि इस गिरोह में पत्नी भी सक्रिय रूप से शामिल थी। वह महिलाओं का भरोसा जीतकर उन्हें झांसे में लेने का काम करती थी और पति का पूरा साथ देती थी।

जबरन संबंध और ब्लैकमेलिंग का खेल

इस दौरान अविनाश महिलाओं से जबरन संबंध बनाता और फिर दोनों मिलकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलते थे।

Advertisment

साल 2023 से लगातार जारी था गंदा धंधा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गंदा खेल साल 2023 से चल रहा था। इस दौरान कई महिलाएं इनके जाल में फंस चुकी थीं।

पति गिरफ्तार, पत्नी बच्चे संग फरार

ताजा मामले में आरोपी अविनाश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी अपने 5 साल के बेटे को लेकर फरार हो गई है।

और भी पीड़ित सामने आने की आशंका

पुलिस को शक है कि इस गिरोह की ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार कई और महिलाएं भी हुई हैं। जांच टीम आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है और पीड़िताओं से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

Advertisment

मेट्रोमोनियल साइट फ्रॉड महिलाओं से ब्लैकमेल भोपाल रेप केस भोपाल क्राइम न्यूज़ पति पत्नी ब्लैकमेल Matrimonial Site Fraud Bhopal Rape Case bhopal latest news bhopal husband wife crime Avinash Prajapati arrest
Advertisment
चैनल से जुड़ें