Advertisment

Bhopal Nurse Marriage Case: शादी कर दुबई ले गया पति, बनाया इस्लाम अपनाने का दबाव, पत्नी नहीं मानी तो पीटा, घर से निकाला

Bhopal Nurse Marriage Case: भोपाल की एक नर्स ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने दुबई में शादी के बाद उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। जब उसने मना किया, तो पति ने उसे प्रताड़ित किया और पूजा की मूर्ति तोड़ दी।

author-image
Vikram Jain
Bhopal Nurse Marriage Case: शादी कर दुबई ले गया पति, बनाया इस्लाम अपनाने का दबाव, पत्नी नहीं मानी तो पीटा, घर से निकाला
हाइलाइट्स
  • भोपाल में नर्स ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
  • शादी के बाद पत्नी पर बनाया इस्लाम अपनाने का दबाव
  • पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज
Advertisment

Bhopal Nurse Marriage Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी के बाद पत्नी पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। भोपाल में एक हिंदू नर्स ने दस साल पहले दुबई के रहने वाले कारोबारी गानिम से अंतरधार्मिक विवाह किया था, साथ ही शर्त रखी थी कि दोनों अपना-अपना धर्म निभाएंगे, लेकिन पत्नी को दुबई ले जाने पति गानिम ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने पत्नी पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और जब पत्नी ने इनकार किया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।​

जानें पूरा मामला

भोपाल की 43 वर्षीय हिंदू महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति गानिम अली ने दुबई में शादी के बाद उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। महिला ने बताया कि 10 साल पहले शादी के समय दोनों ने यह शर्त रखी थी कि वे अपना-अपना धर्म बनाए रखेंगे, लेकिन जब वह शादी के दुबई पहुंची तो पति ने उसे प्रताड़ित कर शुरू कर दिया।

इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो पति ने पीटा

महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि शादी के बाद उसके पति ने दुबई में उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। जब उसने मना किया, तो पति ने उसे प्रताड़ित किया। जब उसने पूजा के लिए भगवान की मूर्ति रखी, तो पति ने उसे खंडित कर दिया और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

Advertisment

2014 में कार्यक्रम में हुई दोनों की मुलाकात

महिला के अनुसान साल 2014 में एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात दुबई के कारोबारी गानिम अली से हुई थी। गानिम का भोपाल में भी कारोबार है। इसके बाद दोनों ने अपना-अपना धर्म निभाने की शर्त पर शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने शादी की, इसके वह गानिम के साथ दुबई पहुंची जहां पति ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।

पहले मुस्लिम बनो फिर पैदा करेंगे संतान

महिला ने आरोप लगाए कि पति उस पर नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए बनाता था, साथ ही इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहता था। जब यह सब करने के मना किया किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। साथ ही पति ने 10 साल तक प्रेग्नेंट नहीं होने दिया। वह कहता था कि गैर मुस्लिम महिला से पैदा बच्चे इस्लाम के अनुसार नाजायज है। बच्चे पैदा करना है तो पहले धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनो।

पूजा पाठ का विरोध, खंडित की भगवान की मूर्ति

महिला का कहना है कि पति उसे पूजा पाठ भी नहीं करने देता था। पूजा पाठ के दौरान उसने भगवान की मूर्ति खंडित कर दी थी, जिसका विरोध किया तो पति गानिम ने उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि पति गानिम की पाकिस्तान वाली भाभी सना हबीब ने भी उसे धर्म बदलने के लिए उकसाया। भाभी दुबई धर्म परिवर्तन का काम करती है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी मार्कशीट केस: मुरैना महापौर शारदा सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मेयर दावेदार की याचिका खारिज

पति के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

मामले में महिला थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि प्रेमपुरा क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

महाकाल मंदिर में हंगामा और मारपीट: महिला सुरक्षाकर्मी ने श्रद्धालु पर कुर्सी फेंकी, गार्ड को ड्यूटी से हटाया

Advertisment

publive-image

ujjain mahakal mandir controversy: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर हंगामा देखने के मिला। यहां महाकाल मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। मंगलवार सुबह गेट नंबर-4 पर महिला सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और कुर्सी फेंकने तक पहुंच गई। मामले में एक्शन लेते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से हटा दी है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Religious conversion pressure Pressure to convert to Islam MP Conversion Case Madhya Pradesh Freedom of Religion Act Interfaith marriage issues Hindu woman forced to convert Ganim Ali domestic violence Bhopal nurse religious conversion case
Advertisment
चैनल से जुड़ें