Advertisment

Bhopal News: भोपाल के जहांगीराबाद में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, तलवारें लहराईं, भारी पुलिस बल तैनात

author-image
Kushagra valuskar
Bhopal News: भोपाल के जहांगीराबाद में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, तलवारें लहराईं, भारी पुलिस बल तैनात

Bhopal News: भोपाल के जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को बवाल हो गया। पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और तलवारों से हमला किया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है।

Advertisment

थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने कहा कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद से विवाद बना हुआ था।

मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और घरों पर पथराव करने लगे। जिससे क्षेत्र में दहशत का मौहाल बन गया। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को छावनी में बदल दिया गया है।

publive-image

डीसीपी जोन 1 प्रियंका शुक्ला ने कहा

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में पांच लोगों के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज किया गया। जिसमें तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1871496751057944634

दो बदमाश फरार है। मंगलवार को उनको लेकर विवाद हो गया। लोगों की भीढ़ को देकर पुलिस को सूचना दी गई। वीडियो में कई लोगों के पास हथियार दिख रहे हैं। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

publive-image

रास्ता बंद करने को लेकर विवाद

एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने आने-जाने वाला मार्ग बंद कर दिया था। इस रास्ते से जा नहीं पा रहे थे। जिसके कारण विवाद हुआ। वहीं, दूसरा पक्ष का कहना है कि यहां से तेज स्पीड में गाड़ी चलाकर निकलते हैं। यहां छोटे बच्चे खेलते हैं। इस कारण नहीं जाने दे रहे थे।

publive-image

publive-image

हमले में महिलाएं घायल

लोगों के मुताबिक दो दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर अनबन हुई थी। जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई। विवाद में दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। चार से पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। झगड़े में कुछ महिलाएं घायल हुई हैं।

Advertisment

विवाद सरदार मोहल्ले से शुरू हुआ

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि विवाद बीते रविवार से शुरू हुआ। फैज नाम के लड़के के कजिन भाई का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वो इमरजेंसी में सरदार मोहल्ले से निकला था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने तेज गाड़ी चलाने पर उसे रास्ते में रोक दिया और पिटाई लगा दी। युवक ने भाई की तबीयत खराब होने की बात कहीं, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी।

इस दौरान दूसरे पक्ष के चार से चार लोग तलवार लेकर पहुंच गए। फैज को वहां सब्जी के ठेके से चाकू मिल गया है। इस दौरान चाकू से एक शख्स जख्मी हो गया। इसके बाद लोगों ने फैज के भाई और मां के साथ भी मारपीट की।

50 से 60 लोगों ने हमला किया

मंगलवार सुबह 50 से 60 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। जो सामने आ रहा था उसके साथ मारपीट कर रहे थे। बदमाशों ने एक दो महीने की गर्भवती महिला को धक्का भी दिया। महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। राजा पेंटर नाम के युवक के सिर पर तलवार लगी है। राजा ने कहा कि हमलावरों ने हमारे घर को भी निशाना बनाया। तीन-चार महीनों से इनके द्वारा रोड बंद कर दी गई है। किसी को निकलने नहीं देते।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

लोकायुक्त का आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की मां और पत्नी को समन, ईडी ने भी दर्ज किया केस

MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: निजी मेडिकल कॉलेजों में EWS कोटे की सीटें बढ़ाएं, अगले सत्र से लागू करने के निर्देश

भोपाल समाचार भोपाल न्यूज़ MP news jahangirabad dispute bhopal violence news Bhopal Violence bhopal news bhopal latest news bhopal clash
Advertisment
चैनल से जुड़ें