Advertisment

संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट: भोपाल के इस बड़े अस्पताल में मंजूर पद से ज्यादा कर्मचारी, अब छंटनी की तैयारी

Bhopal Hamidia Hospital News: भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में 400 कर्मचारियों की नौकरी जाने वाले है। अस्पताल मैनेजमेंट ने 50 से अधिक कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का पत्र दे दिया है।

author-image
Kushagra valuskar
संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट: भोपाल के इस बड़े अस्पताल में मंजूर पद से ज्यादा कर्मचारी, अब छंटनी की तैयारी

Bhopal Hamidia Hospital News: भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में 400 कर्मचारियों की नौकरी जाने वाले है। अस्पताल मैनेजमेंट ने 50 से अधिक कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का पत्र दे दिया है। इसमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

Advertisment

जीएमसी ने कंपनी को लेटर जारी किया

गांधी मेडिकल कॉलेज ने इससे पहले इसे लेकर अस्पताल प्रबंधक ने प्राइवेट कंपनी का पत्र जारी किया। जानकारी के अनुसार, ये वे कर्मचारी हो सकते हैं, जिनकी नियुक्ति कोरोना काल के दौरान हुई है। हमीदिया अस्पताल में प्रतिदिन दो हजार से अधिक की ओपीडी रहती है। 50 से ज्यादा ऑपरेशन होते हैं।

स्वीकृत पदों से अधिक कर्मचारी

डीन कविता एन सिंह ने कहा कि सरकार के स्वीकृत पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 अधिक कर्मचारी है। शासन की तरफ से जितने पोस्ट स्वीकृत हैं, उस आधार पर फैसला लिया जाएगा। बता दें वेतन के लिए हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय दो बार हड़ताल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ढाई हजार रुपये तक बढ़ेगा वेतन, 9 महीने का मिलेगा एरियर

Advertisment

एक बार फिर हड़ताल की तैयारी

आउटसोर्स कर्मचारी संघ हमीदिया अस्पताल से मोहन सागर के अनुसार, 13 जनवरी को फिर हड़ताल करेंगे। इसके लिए हमने अनुमति ले ली है, क्योंकि हमारा बकाया वेतन कंपनी ने नहीं दिया है। 50 से अधिक कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का लेटर मिला है। यह पत्र आगे भी दिए जा रहे हैं।

जीएमसी पर 12 करोड़ का बकाया

गांधी मेडिकल कॉलेज ने एजाइल कंपनी को ढाई करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके बाद भी 12 करोड़ रुपये का बकाया है। इस कारण कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।

इससे पहले कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कंपनी को एक करोड़ रुपये का पेमेंट किया गया था। इससे पहले कर्मचारियों ने कंपनी को लेटर लिखकर शिकायत की थी। जवाब में कंपनी ने आश्वासन दिया था।

Advertisment

बता दें हमीदिया अस्पताल में 1800 से अधिक निजी कर्मचारी है। इनमें सफाईकर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर्स, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधक द्वारा एक हजार से अधिक कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है। वहीं, करीब 700 कर्मचारियों को एजाइल कंपनी वेतन देती है।

यह भी पढ़ें-MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: निजी शिक्षण संस्थान के स्टाफ को 2007 से मिलेगा नियमित वेतनमान

bhopal news MP news Hamidia Hospital gandhi medical college
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें