/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/World-Bicycle-Day-2024-1-1.webp)
World Bicycle Day 2024: साइकिल चलाना न केवल हमारी फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और नेचर कंजर्वेशन के लिए भी बहुत जरूरी है।
वर्ल्ड बाइसाइकिल डे पर जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने बंसल न्यूज डिजिटल से खास बात-चीत की। इस दौरान उन्होंने साइकिलिंग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही डॉ. प्रिया ने कहा कि हर महिला को साइकिलिंग से दोस्ती कर लेनी चाहिए और साइकिल को अपनी अच्छी दोस्त समझना चाहिए।
हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day 2024) मनाया जाता है।
इसको मनाने का कारण साइकिल के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर लोगों को जागरूक करना होता है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1797505511874769368
कब से World Bicycle Day की शुरुआत
इस साल 2024 में यह सातवां ‘वर्ल्ड बाइसिकल डे’ मनाया जा रहा है। ऑफिसियली World Bicycle Day की शुरुआत 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी।
इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, एथलीटों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था।
इस अवसर पर साइकिल चलाने के महत्व और इससे स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया था।
जिसके बाद से विश्व भर में यह दिन World Bicycle Day के रूप में मनाया जाने लगा है।
साइकिलिंग से होता पीरियड्स का दर्द कम
बंसल न्यूज डिजिटल से बात करते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने बताया है कि अगर महिलाएं नियमित तौर पर यानी रोजना साइकिलिंग करती हैं तो इससे हर महीने होने वाले पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है। इस छोटे से उपाय से महिलाएं दर्द से राहत पा सकती हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/World-Bicycle-Day-859x540.webp)
साइकिलिंग करते वक्त पहनें हेलमेट
डॉ. ने बताया कि साइकिल हमेशा हेलमेट पहन कर ही चलाना चाहिए जिससे कभी अचानक आपके गिर जाने से आपको ज्यादा चोट नहीं आएगी और हेलमेट के सिर पर होने से आपका सिर सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि साइकिल सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं अपितु पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जरूरी है।
भोपाल में हैं कई साइकिलिंग ग्रुप्स
डॉ. प्रिया ने बताया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई सारे ऐसे ग्रुप हैं, जिनके साथ जुड़कर आप साइकिलिंग कर सकते हैं। जिससे आप साइकिलिंग के प्रति जागरुक होंगे।
कई बार ऐसा होता है कि अकेले साइकिलिंग करने का मन नहीं होता तो आप इन ग्रुप्स का साथ ले सकते हैं और अपनी साइकिलिंग का सपना पूरा कर सकते हैं।
प्रिया भावे डॉ. होने के साथ-साथ साइकिलिंग ग्रुप द न्यू गोल्फर्स की मेंबर भी हैं।
साइकिलिंग करने से नहीं होंगी बीमारियां
साइकिल चलाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक सेहत स्वस्थ होती है।
रोजाना करीब आधा घंटा साइकिलिंग करने से हमें मोटापा, हृदय रोग, सुगर, गठिया, और मानसिक बीमारी जैसी कई बीमारियां के चंगुल में जाने से बचा जा सकता है।
साइकिलिंग से होंगे ये फायदे
साइकिलिंग से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है।
हर रोज आधा घंटा साइकिलिंग से बॉडी फिट रहती है और शरीर पर चर्बी जमा नहीं हो पाती है।
साइकिलिंग से पाचनतंत्र (डाइजेशन) मजबूत होता है।
साइकिलिंग से हार्ट और फेफड़े मजबूत होते हैं।
नियमित साइकिलिंग से मन स्वस्थ रहता है। आपको अच्छे विचार आते हैं।
यह भी पढ़ें- लीची का स्वाद बढ़ा सकता है जोखिम: क्या आपको भी गर्मियों में लीची खाना है पसंद तो हो जाएं सावधान
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें