/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/bhopalgoldprice.webp)
भोपाल में 14 जनवरी को सोने-चांदी का भाव
MP Gold Rate Today: देश में शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच मंगलवार (14 जनवरी) को लोग मकर संक्रांति भी मना रहे हैं। पवित्र नदियों में स्नान कर तिल के बने पकवानों का लुत्फ उठा रह हैं। वहीं, सोने-चांदी के कारोबार में उतार-चढ़ाव बना है, जो आज भी जारी है।
गोल्ड की कीमत में पिछले दो हफ्तों से गिरावट जारी थी, जो बढ़ने लगी है। खरमास के चलते शादियों में रोक लगी है, जिस कारण सोने-चांदी के कारोबार की चमक कम हुई है। साथ ही अमेरिकन फेडरल रिजर्व के नियमों में बदलाव से सोने में असर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को हलचल रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में लिए गए फैसलों का असर सोने-चांदी के दाम में तेजी और नरमी आने के साथ दिखाई दे रहा है। कमोडिटी बाजार में गोल्ड सस्ते भाव पर मिलने लगा है।
IBJA के अनुसार सोने-चांदी का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में 14 जनवरी को सोने-चांदी के दाम में कमी देखने को मिली है। IBJA के अनुसार, सोने की कीमत 78 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार है। चांदी 88 हजार रुपये किलो चल रही है।
सोमवार शाम को 24 कैरेट सोना 78,308 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो मंगलवार सुबह 78,025 रुपये पर आ गया। वहीं, आज 995 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 77,713 रुपये प्रति दस ग्राम है।
916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71,471 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 750 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 58,519 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं, चांदी की बात करें तो सोमवार शाम को भाव 89,800 रुपये था। वहीं, मंगलवार सुबह 88,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।
13-14 जनवरी को सोने-चांदी का रेट
सोना/चांदी | सोमवार सुबह का भाव | सोमवार शाम का भाव | मंगलवार सुबह का भाव |
| सोना (999) | 78,350 | 78,308 | 78,025 |
| सोना (995) | 78,036 | 77,994 | 77,713 |
| सोना (916) | 71,769 | 71,730 | 71,471 |
| सोना (750) | 58,763 | 58,731 | 58,519 |
| सोना (518) | 45,835 | 48,810 | 45,645 |
| चांदी (999) | 90,150 | 89,800 | 88,400 |
भोपाल में आज सोने का भाव (Gold Rate Today in Bhopal)
भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
ग्राम | आज का भाव | कल का भाव | कीमत में बदलाव |
| 1 ग्राम | 7343 | 7301 | 42 |
| 8 ग्राम | 58,744 | 58,408 | 336 |
| 10 ग्राम | 73,437 | 73,017 | 420 |
| 100 ग्राम | 7,34,300 | 7,30,100 | 4200 |
भोपाल में 24 कैरेट सोने का रेट
ग्राम | आज का भाव | कल का भाव | कीमत में बदलाव |
| 1 ग्राम | 8010 | 7965 | 45 |
| 8 ग्राम | 64,080 | 63,720 | 360 |
| 10 ग्राम | 80,107 | 79,657 | 450 |
| 100 ग्राम | 8,01,000 | 7,96,500 | 4500 |
भोपाल में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today in Bhopal)
ग्राम | आज का भाव | कल का भाव | कीमत में बदलाव |
| 1 ग्राम | 97 | 95 | 2 |
| 8 ग्राम | 776 | 760 | 16 |
| 10 ग्राम | 970 | 958 | 12 |
| 100 ग्राम | 9700 | 9580 | 120 |
एमपी की खबरें और भी हैं...
इंदौर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट लेकर पहुंची महिला, पीएनआर चेक किया तो हुआ खुलासा, पुलिस जांच में जुटी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें