Advertisment

Gita Jayanti Record: भोपाल में गीता जयंती पर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 हजार से ज्यादा आचार्यों ने किया गीता का पाठ

Bhopal Geeta Mahotsav: गीता जयंती के मौके पर बुधवार को पांच हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का पाठ लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।

author-image
Kushagra valuskar
Gita Jayanti Record: भोपाल में गीता जयंती पर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 हजार से ज्यादा आचार्यों ने किया गीता का पाठ

Bhopal Gita Mahotsav: गीता जयंती के मौके पर बुधवार को पांच हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का पाठ लाल परेड ग्राउंड पर किया गया। इसी के साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने रिकॉर्ड का एलान किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।

Advertisment

हर आचार्यों को बैंड पहनाया गया

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मैदान पर पाठ करने आए आचार्य और छात्रों के हाथ में एक बैंड पहनाया गया है। इस बैंड में क्यूआर कोड है। उससे पाठ करने वाले लोगों की गिनती की गई। इस गीता पाठ में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, संस्कृति मंत्री धमेंद्र सिंह लोधी, प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप, विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई साधु-संत शामिल हुए।

publive-image

गुरूकुल से आए 40 बटुक

कार्यक्रम में गुना के परशुराम संस्कृत वेद विद्या गुरूकुल कुंभराज से चालीस बटुक शामिल हुए। इन बटुकों को गीता के श्लोक कंठस्थ हैं। गीता पाठ में शामिल हुए आचार्य और बटुकों सहित प्रतिभागियों को राज्य सरकार ढाई-ढाई हजार रुपये देगी।

Advertisment

सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किए लाड़ली बहना योजना के पैसे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों का सौगात दी है। उन्होंने एक करोड़ 28 लाख लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया। साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 334 करोड़ रुपये अंतरित की।

यह भी पढ़ें:लाल परेड मैदान पर गीता महोत्सव कार्यक्रम, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इन मार्गों से जाने से बचें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने इंद्र का दरबार नहीं देखा है, लेकिन आज लघु रूप में यहां दिखाई दिया है। पांच हजार साल पहले जो रिकॉर्ड बना था। उस समय गिनीज बुक नहीं होगी, लेकिन भगवान के मुख से निकले हर शब्द लिपिबद्ध हुए।

Advertisment

उन्होंने कहा, 'आज गीता के पाठ का रिकॉर्ड बना हैं। आने वाले समय में इससे बड़ा कार्यक्रम कोई ओर करें तो हम आनंद में डूब जाएंगे। दस हजार श्लोक आज पढ़े गए।' मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसी पूजा पद्धति का हमें विरोध नहीं है। हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर जनकल्याण पर्व शुरू हो रहा है।

40 दिनों तक 76 योजनाओं से जोड़ने का काम चलेगा। सीएम यादव ने कहा कि गूगल के माध्यम से दुनिया में सबसे ज्यादा जिस किताब के बारे में लोग जानना चाहते हैं। वह हमारी पवित्र गीता है।

world record geeta mahotsav geeta jayanti bhopal geeta mahotsav bhopal geeta jayanti record
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें