Advertisment

Bhopal Flyover Case : शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर का निर्माणाधीन पिलर गिरने की सूचना, मौके पर पहुंचे अधिकारी

author-image
Bansal News
Bhopal Flyover Case : शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर का निर्माणाधीन पिलर गिरने की सूचना, मौके पर पहुंचे अधिकारी

भोपाल। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक फ्लाईओवर Bhopal Flyover Case का निर्माण हो रहा है। इस कार्य को पीडब्ल्यूडी पूरा कर रहा है। बताया जा रहा है कि मानसरोवर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माणाधीन bhopal flyover collapse पिलर आज शाम को अचानक गिरने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि JCB के ब्रेक फेल होने होने सपोर्टर क्षतिग्रस्त हुआ और स्ट्रक्चर नीचे गिर गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisment

बड़ा हादसा होते-होते टला
बताया जा रहा है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोगों का कहना है कि 50 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। तभी हादसा हुआ। आप को बता दें कि हबीबगंज गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। उधर जानकारी​ मिलते ही PWD के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ये हो रहा है निर्माण
फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण गणेश मंदिर से मानसरोवर कॉम्पलेक्स होते हुए प्रगति पेट्रोल पंप, बोर्ड ऑफिस, गुरुदेव गुप्त चौराहा, गायत्री मंदिर तक किया जा रहा है। 2500 मीटर लंबे फ्लाइओवर की कुल लागत 140 करोड़ रुपये लगभग है। इसमें 120 करोड़ की लागत से सिविल व 20 करोड़ की लागत से लाइटिंग व सौंदर्यीकरण जैसे अन्य काम किए जाने हैं।

pillar officials reached spotBhopal Flyover Case officials reached spot information flyover construction collapse Bhopal Flyover Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें