Advertisment

Bhopal : कमला नेहरू बच्चा वार्ड में लगी आग, हादसे में 3 बच्चों की मौत

author-image
Bansal News
Bhopal : कमला नेहरू बच्चा वार्ड में लगी आग, हादसे में 3 बच्चों की मौत

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस में कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में सोमवार को शाम 9 बजे आग लग गई। यह आग कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में लगी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग से तीन बच्चों की मौत हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू कर लिया गया है और बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट मांगी है साथ ही अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं। बच्चों के परिजनों को अब अंदर जाने दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को ढूंढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी मौके पर मौजूद हैं। डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आरिफ ने बताया कि धुएं के कारण आग बुझाने में दिक्कत थी।

Advertisment

नई बिल्डिंग में 7 अक्टूबर को भी लगी थी आग
7 अक्टूबर को हमीदिया अस्पताल परिसर में भी नई बिल्डिंग में दूसरे तल पर ठेकेदार के स्टोर रूम में सुबह आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं। बच्चों की संख्या लगभग 56 के आसपास बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

भारी पुलिस बल गेट पर तैनात

वहीं अस्पताल के गेट के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर आग बुझाने में दिक्कत आई। अभी भी कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन का अमला बचाव कार्य में लगा हुआ है। वहीं दूसरी और परिजनों का अभी भी कहना है कि हमें बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। हादसे के पीछे अलग-अलग वजह बताई जा रही है। कुछ ने सिलेंडर या वेंटिलेटर में ब्लास्ट होना बताया है, जबकि शॉर्ट सर्किट की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह का ट्वीट
राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है। बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है। वहीं सीएम ने इस घटना को दुखद बताया है। सीएम ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।

Advertisment

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1457776327491133443

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1457773186498453504

प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री का ट्वीट
राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नजर बनाए हुए हैं।

zameen se khazana milna tora sasura abau pagala ke bhes me tahalka machadem sara jila me Pediatric Department multan me khazana mil geya Kamala Nehru Hospital Bhopal Hamidia hospital news hamidia hospital latest news hamidia hospital fire in new building hamidia hospital fire hamidia hospital bhopal fire news Hamidia Hospital bhopal के hamidia hospital से चोरी हुई remdesivir bhopal news hamidia hospital bhopal news hamidia Bachha ward
Advertisment
चैनल से जुड़ें