Advertisment

Bhopal Family Court : हर महीने पूरी सैलरी दो, लोकेशन ऑन रखो, फोन का पासवर्ड दो, तभी घर वापस आऊंगी...

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal Family Court : हर महीने पूरी सैलरी दो, लोकेशन ऑन रखो, फोन का पासवर्ड दो, तभी घर वापस आऊंगी...

भोपाल। Bhopal Family Court आपसी झगड़े जब घर की चार दीवारी में नहीं bhopal news सुलझ पाते हैं तो ये कोर्ट पहुंच जाते हैं। इनमें भी झगड़ों के कारण और शर्ते ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर आपको हंसी भी आएंगी। जी हां ऐसा ही एक दिलचस्प मामला राजधानी भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंचा है। जहां बीवी ने शर्त रखी है कि जब उसे पति पूरी सैलरी देगा, समय पर घर आएगा तभी घर लौटेगी।

Advertisment

क्या था मामला —
दरअसल बीते साल जनवरी में शिकायतकर्ता की शादी हुई थी। जब उसके महिला मित्र के साथ उसके दोस्ती थी। लेकिन शादी के बाद भी उनकी दोस्ती समाप्त न होने से पत्नी नाराज थी। जिसके कारण वह मायके चली गई थी। प​ति के बुलाने पर वह वापस आने को तैयार न थी। लेकिन उसके बाद उसे अपने गर्भवती होने का पता चला। जिसके बाद पति के वापस बुलाने पर उसने शर्तो के आना मंजूर किया।

क्या कहना है पति का —
इस पूरे विवाद पर पति का पक्ष है कि वह ​अपनी महिला मित्र की केवल मदद करता है। लेकिन प​त्नी का कहना है कि वह किसी भी प्रकार से महिला मित्र से संबंध नहीं रखेगा। साथ ही पत्नी के फोन को इग्नोर नहीं करेगा। इसी शर्तों के साथ वह वापस घर लौटेगी।

जानें और क्या हैं पत्नी की शर्ते —

  • महिला मित्र से संबंध समाप्त करने होंगे, कोई बातचीत नहीं होगी।
  • पति, पत्नी के फोन को इग्नोर नहीं करेगा। लोकेशन मांगने पर लाइव लोकेशन भेजेगा।
  • मोबाइल, लेपटॉप का पासवर्ड देगा।
  • पति अपना वेतन बैंक में जमा होते ही निकालकर पत्नी को देगा।
  • पति समय पर घर आएगा। उसके बाहर जाने का प्लान पत्नी की बिना सहमति के नहीं बनाएगा।
  • कोई भी फैसले पत्नी की बिना अनुमति के नहीं लिए जाएंगे। साथ ही पति की मनमानी नहीं चलेगी।
Advertisment
Bansal News MP Breaking News MP news MP Bhopal News Bhopal Family court
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें