Advertisment

Bhopal: दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकी, BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया

Bhopal: दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकी, BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया, Bhopal Digvijaya Singh called Godse first terrorist BJP MP Sadhvi Pragya said Congress always abused patriots

author-image
Sonu Singh
Bhopal: दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकी, BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया

Image Source: Twitter@ANI

Madhya Pradesh Politics News: भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को इशारों-इशारों में देशभक्त बताया है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गोडसे को पहला आतंकवादी कहा। इसको लेकर दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) पर पलटवार करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने (दिग्विजय सिंह ने) कहा 'भगवा आतंक' (Bhagwa aatank) भी कहा, इससे बुरा और क्या हो सकता है।

Advertisment

गौरतलब है कि, पिछले साल यानी 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के अंदर में झांककर देखें।'

https://twitter.com/ANI/status/1128948842542579713

हालांकि गोडसे को देशभक्त बताने वाले इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना बयान वापस लेते हुए माफी भी मांग ली थी।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1129060614591193090

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए गए बयान पर माफी मांगी थी। पीएम ने कहा था, 'गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है की उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।'

Sadhvi Pragya Thakur Sadhvi Pragya Singh Thakur Sadhvi Pragya Pragya Thakur on Godse pragya thakur patriots Nathuram Godse mp news in hindi MP Breaking News mp bjp MP madhya pradesh congress madhya pradesh Godse is patriot remark Godse deshbhakt bayan digvijaya singh Congress CG Breaking News Breaking News bjp Bhopal BJP MP bhopal Bhagwa aatank bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें